आजमगढ़ में अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने की आत्महत्या, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

Amanat Ansari 18 Aug 2026 03:41 PM 1 Mins
आजमगढ़ में अश्लील वीडियो वायरल होने पर युवती ने की आत्महत्या, महाराष्ट्र से आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल होने से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली. पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया है. रौनापार थाना क्षेत्र की 23 वर्षीय युवती के पिता ने 13 जुलाई को तहरीर दी थी. आरोप है कि प्रमोद गोंड ने युवती से दोस्ती कर संबंध बनाए और अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए.

उसने वायरल करने की धमकी देकर दबाव बनाया. युवती की शादी तय होने पर आरोपी ने वीडियो वायरल कर दिए. आरोपी पहले से शादीशुदा है. वीडियो वायरल होने के बाद युवती ने 7 जुलाई को आत्महत्या का प्रयास किया. अस्पताल में इलाज के दौरान 15 जुलाई को उनकी मौत हो गई.

पुलिस ने 13 जुलाई को ही FIR दर्ज कर तलाश शुरू की. साइबर सेल ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर महाराष्ट्र के पालघर जिले के बोइसर से आरोपी को गिरफ्तार किया. रौनापार पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने उसे श्रीराम फेडरेशन कंपनी से पकड़ा. ट्रांजिट रिमांड पर आजमगढ़ लाया गया है. एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पुष्टि की है.

Azamgarh police azamgarh news latest news big news today news

Recent News