UP News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, जानिए क्यों है खास

Global Bharat 30 May 2026 12:56: AM 1 Mins
UP News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ करेंगे नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण, जानिए क्यों है खास

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तैयार नौसेना शौर्य वाटिका का 30 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे. यह वाटिका भारतीय नौसेना की वीरता, पराक्रम एवं तकनीकी क्षमता को समर्पित है. सीजी सिटी में तैयार यह वाटिका योगी सरकार की तरफ से प्रदेशवासियों के लिए तोहफे के रूप में देखी जा रही है.

उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने लोकार्पण समारोह को लेकर बताया कि नौसेना शौर्य वाटिका' भारतीय नौसेना के वीर सेनानियों को समर्पित श्रद्धांजलि स्थल है. यह संग्रहालय भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा। युवाओं में राष्ट्रभक्ति और सैन्य गौरव की भावना को भी प्रबल करेगा. आगंतुक इस संग्रहालय को देखकर नौसेना के कर्तव्य एवं पराक्रम पर गर्व करेंगे.

पर्यटन मंत्री ने आगे बताया कि 'नौसेना शौर्य वाटिका राजधानी के पर्यटन मानचित्र पर नए गंतव्य के रूप में जुड़ने जा रही है. भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त पोत आईएनएस गोमती दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगा. उन्होंने बताया कि भारतीय नौसेना एवं उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में विकसित यह परियोजना अत्याधुनिक ओपन एयर म्यूजियम एवं इंटरप्रिटेशन सेंटर के रूप में तैयार की गई है.

नौसेना शौर्य वाटिका में भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त युद्धपोत आईएनएस गोमती स्थापित किया गया है, जो कि आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा. यह युद्धपोत 28 मई 2022 को सेवा से रिटायर हुआ था। वहीं एंकर, एके-726 मीडियम रेंज तोप, सीईटी-53 एम पनडुब्बी अवरोध, जिफ-101 लॉन्चर विद आरजे, कैपस्टन ड्रम, मुख्य मस्तूल और जहाज का प्रोपेलर शामिल हैं.

पर्यटन मंत्री ने बताया कि नौसेना शौर्य वाटिका आने वाले समय में देश के प्रमुख सैन्य पर्यटन केंद्रों में शामिल होगा, यहां आने वाले पर्यटक भारतीय नौसेना के इतिहास, युद्ध अभियानों, तकनीकी दक्षता और समुद्री सुरक्षा की व्यापक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. साथ ही यह स्थल बच्चों और युवाओं में राष्ट्रभक्ति तथा रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा..

UP News Naval Shaurya Vatika Rajnath Singh Yogi Adityanath

Description of the author

Recent News