चुनाव हारते ही केजरीवाल के लिए खुले जेल के दरवाजे! मुख्य सचिव के आदेश से AAP में हड़कंप

Rahul Jadaun 08 Feb 2025 02:02: PM 1 Mins
चुनाव हारते ही केजरीवाल के लिए खुले जेल के दरवाजे! मुख्य सचिव के आदेश से AAP में हड़कंप

नई दिल्ली: दिल्ली में विधानसभा का नतीजा भी पूरी तरह से नहीं आया था कि केजरीवाल की मुसीबतें बढ़ने लगी हैं. अभी तक पूर तरह नतीजे भी नहीं आए थे कि दिल्ली के मुख्य सचिव ने एक ऐसा आदेश जारी कर दिया है, जिसने अरविंद केजरीवाल और आतिशी के माथे पर पसीना ला दिया है. दरअसल मुख्य सचिव धर्मेंद्र कुमार ने एक आदेश जारी किया है, जिसमें अधिकारियो को साफ निर्देश दिए हैं, कि कोई भी फाइल डिलीट नहीं होनी चाहिए.

वर्तमान सरकार की सभी फाइलें और डॉक्यूमेंट सुरक्षित रखे जाएं. जो दस्तावेज जिस स्तिथि में हैं वो इसी हालात में रहने चाहए, और इस आदेश पर एक्शन भी शुरू हो चुका है, चुनावी नतीजों के बीच ही दिल्ली सचिवालय सील कर दिया गया है. ऐसे में दिल्ली में पहली बार विधानसभा चुनाव हार चुके अरविंद केजरीवाल की परेशानिया बढ़नी तो लाज़मी हैं.

क्योंकि दिल्ली में AAP की परेशानियां घोटालों के आरोपों के बाद शुरू हुई थीं, जिसकी वजह से अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद भी छोड़ना पड़ा था. अगर दिल्ली चुनाव के नतीजों की बात करें तो आम आदमी पार्टी की करारी हार हो चुकी है. कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी है. और 27 साल बाद बीजेपी ने दिल्ली में कमल खिलाया है.

Delhi Assembly Elections Aam Aadmi Party AAP Delhi chief secretary

Recent News