Delhi Hotel Murder: दिल्ली के पहाड़गंज से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक प्रेमी-प्रेमिक होटल के अंदर जाते हैं, वहां प्रेमी पिज्जा ऑर्डर करता है, शाम को दोनों पिज्जा खाते हैं, अगले दिन सुबह प्रेमी अकेला ही होटल से वापस जाता है, जब स्टाफ कमरे जाकर चेक करता है तो किसी को भी अपनी आंखों पर भरोसा नहीं होता, वहां बाथरूम के अंदर लड़की का शव पड़ा हुआ था, जबकि लड़का लापता हो चुका था, इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाती है, जिसके बाद जब केवल 2 घंटे में ही पुलिस इस प्रेमी को ढूंढ कर पूरा सच उगलवा लेती है.
प्रेमिका की कहीं और हो रही थी शादी
जब पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस के आगे वो ज्यादा देर तक सच को छिपा नहीं सका और उसने पूरा सच उगल दिया. आरोपी ने बताया कि उसकी प्रेमिका किसी और से शादी करने वाली थी, जिसकी वजह से वो काफी ज्यादा नाराज और दुखी था, इसी वजह से उसने ये पूरा प्लान बनाया और लड़की की हत्या कर डाली.
रातभर होटल में रुके दोनों
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में सचिन और सारिका नाम का एक कपल पहुंचा था, ये दोनों 7 जून को होटल में पहुंचते हैं, वहां एक कमरा किराए पर लेते हैं, उसके बाद शाम करीब 6 बजे रूम में ही पिज्जा ऑर्डर किया जाता है, होटल स्टाफ उनके कमरे तक पिज्जा भी पहुंचाता है, अगले दिन सुबह होटल स्टाफ ने देखा कि लड़का अकेला ही बाहर जा रहा था. जिसके बाद करीब 09:47 बजे नबी करीम पुलिस स्टेशन में फोन कर जानकारी दी जाती है, जब पुलिस होटल में पहुंचती है को वहां बताया जाता है कि एक जोड़ा पूरी रात कमरे में रुका था, सुबह लड़का गायब था,जबकि लड़की बाथरूम में मृत हालत में मिली थी
गला दबाकर की थी हत्या
पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो पता चला कि ये लोग 7 जून को 04:15 बजे शाम होटल में पहुंचे थे, लड़की की हत्या गला दबा कर की गई है, फिलहाल पुलिस इस केस के बारे में और भी जानकारी जुटाने में लगी हुई है, लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रखा गया है, जबकि गिरफ्तार आरोपी के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.