मुंबई में 2 जैश आतंकवादी गिरफ्तार, दिल्ली में टॉय कार से हमला करने की थी साजिश

Amanat Ansari 06 Apr 2026 11:06: AM 1 Mins
मुंबई में 2 जैश आतंकवादी गिरफ्तार, दिल्ली में टॉय कार से हमला करने की थी साजिश

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और महाराष्ट्र एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) की संयुक्त कार्रवाई में मुंबई से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है. इन पर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंकी हमला करने की साजिश रचने का आरोप है. दोनों आरोपियों की पहचान मुंबई निवासी मोसाब अहदम उर्फ कलाम कल्यान और मोहम्मद हमाद कोल्लारा के रूप में हुई है.

दोनों को आगे पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया है. जांचकर्ताओं के अनुसार, दोनों बेहद रैडिकलाइज्ड (कट्टरपंथी) थे और जैश-ए-मोहम्मद (JeM) तथा इस्लामिक स्टेट (ISIS) समेत कई आतंकी संगठनों से कथित तौर पर जुड़े हुए थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ये संदिग्ध ऑनलाइन चरमपंथी नेटवर्क जैसे मिशन ख़िलाफ़त और सोल्जर्स ऑफ प्रॉफेट से भी जुड़े थे.

अधिकारियों ने कहा कि दोनों को ऑनलाइन हैंडलर्स द्वारा ब्रेनवॉश किया गया था और वे अबू हुफेज़ाह नामक व्यक्ति के संपर्क में थे, जो जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा माना जाता है और ऑनलाइन भर्ती गतिविधियों में शामिल है. प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी Improvised Explosive Devices (IED) बनाने की ट्रेनिंग ले रहे थे और दिल्ली में टॉय कार के अंदर बम छिपाकर हमला करने की योजना बना रहे थे. जांचकर्ता अब पूरे पैन-इंडिया मॉड्यूल से संभावित लिंक की भी जांच कर रहे हैं.

सूत्रों ने संकेत दिया है कि मुंबई में ISIS प्रोपगैंडा से प्रभावित 4 से 5 नाबालिग भी स्पेशल सेल के रडार पर हैं. अधिकारियों इस समय इन मामलों में उचित कार्रवाई का आकलन कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार संदिग्धों से लगातार पूछताछ जारी है ताकि पूरे नेटवर्क, फंडिंग चैनल और संभावित टारगेट्स का पता लगाया जा सके.

Delhi Police Special Cell Maharashtra ATS Mumbai Jaish terrorist

Recent News