अरुणाचल में चीनी सैनिकों को पीट-पीटकर पकड़ा? सोशल मीडिया के दावे पर भारतीय सेना का जवाब

Amanat Ansari 26 Oct 2026 02:21 PM 1 Mins
अरुणाचल में चीनी सैनिकों को पीट-पीटकर पकड़ा? सोशल मीडिया के दावे पर भारतीय सेना का जवाब

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि चीनी पीएलए सैनिकों ने अरुणाचल प्रदेश में घुसपैठ की कोशिश की, भारतीय जवानों ने उन्हें बुरी तरह पीटा, पकड़ लिया और बाद में LAC समझौते के तहत रिहा कर दिया. भारतीय सेना के आधिकारिक फैक्ट-चेक यूनिट ने इस दावे को अनवेरिफाइड करार दिया है.

सेना ने साफ कहा है कि यह वीडियो प्रामाणिक नहीं है और इसे हालिया टकराव के रूप में गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. इससे LAC पर जमीनी हालात को लेकर अफवाहें और भ्रम फैल रहा है. सेना ने लोगों से अपील की है कि बिना वेरिफिकेशन के ऐसे वीडियो शेयर न करें और आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें.

अरुणाचल प्रदेश में LAC पर कई जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच फेस-ऑफ की खबरें आई हैं. ITBP महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने हाल ही में पुष्टि की थी कि कुछ स्थानों पर आमने-सामने की स्थिति बनी हुई है. लेकिन “पीटकर पकड़ने और रिहा करने” वाला कोई आधिकारिक दावा या पुष्टि नहीं हुई है.

विशेषज्ञों के अनुसार, सीमा पर छोटी-मोटी झड़पें और गश्त संबंधी विवाद समय-समय पर होते रहते हैं, जिन्हें दोनों पक्ष मौजूदा तंत्रों के जरिए सुलझाते हैं. सोशल मीडिया पर फैला यह दावा भ्रामक है. LAC पर स्थिति संवेदनशील है, इसलिए अफवाहों से दूर रहें और आधिकारिक जानकारी पर निर्भर करें.

Recent News