दूसरी शादी की तैयारी कर रही थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर पहुंच गया पहला पति!

Amanat Ansari 25 Oct 2026 07:35 PM 1 Mins
दूसरी शादी की तैयारी कर रही थी पत्नी, खबर मिलते ही पुलिस लेकर पहुंच गया पहला पति!

अंबेडकरनगर: एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला दूसरी शादी करने जा रही थी. उसके पहले पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गया. इसके बाद जमकर हंगामा हुआ. घटना प्रसिद्ध शिवबाबा धाम में हुई.

रुचि नाम की महिला दूसरे युवक से शादी कर रही थी. पहले पति सूरज को जब इसकी खबर लगी तो वह सीधे पुलिस लेकर आ धमका. पुलिस ने महिला, उसके पहले और दूसरे पति को अकबरपुर कोतवाली ले जाया. वहां दोनों पक्षों के बीच घंटों बातचीत और पंचायत चली.

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, बातचीत के बाद पहले पति सूरज ने लिखा-पढ़ी कर रुचि को दूसरे पति के साथ जाने की अनुमति दे दी. इसके बाद महिला अपने दूसरे पति के साथ चली गई. बताया जा रहा है कि सूरज और रुचि का एक बच्चा भी है. दोनों ने पहले ही न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर रखी थी.

हालांकि, तलाक की अर्जी पर अंतिम आदेश हुआ है या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. इस घटना ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है. आमतौर पर पत्नियां पति की दूसरी शादी की खबर पाकर पुलिस लेकर पहुंचती हैं, लेकिन यहां उलटा मामला सामने आया.

Recent News