'योगी जी को धन्यवाद कहिए'… सुरक्षा की तारीफ कर रही लड़की से बोले पीएम मोदी

Amanat Ansari 26 Oct 2026 01:45 PM 1 Mins
'योगी जी को धन्यवाद कहिए'… सुरक्षा की तारीफ कर रही लड़की से बोले पीएम मोदी

वाराणसी: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कानून-व्यवस्था का मुद्दा चर्चा में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की.

पीएम मोदी वाराणसी में भारतीय वायु सेना के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले एक गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन करने पहुंचे. वहां उन्होंने करीब 300 महिलाओं से बातचीत की. एक युवती ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा और रोजगार के अवसरों के लिए पीएम मोदी का आभार जताया.

इस पर प्रधानमंत्री मोदी ने साफ कहा, “योगी जी को धन्यवाद कहिए.” उन्होंने लोगों का ध्यान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों की ओर दिलाया. युवती ने भी पीएम मोदी, सीएम योगी और सभी का आभार व्यक्त किया.

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं. पीएम मोदी ने इस मौके पर योगी सरकार के कामकाज को रेखांकित किया. उन्होंने वाराणसी में अरविंद मिल की गारमेंट यूनिट का उद्घाटन भी किया, जिससे करीब 1,000 महिलाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है.

Recent News