''मैं जल्लाद बनना चाहती हूं...'' मुस्कान-रविता को फांसी देने के लिए डीएम को पत्र लिखने वाली मीरा राठौर कौन हैं?

Amanat Ansari 25 Oct 2026 03:52 PM 1 Mins
''मैं जल्लाद बनना चाहती हूं...'' मुस्कान-रविता को फांसी देने के लिए डीएम को पत्र लिखने वाली मीरा राठौर कौन हैं?

नई दिल्ली: मेरठ कोर्ट से पति हत्या के मामले में मौत की सजा पा चुकी मुस्कान रस्तोगी और रविता को फांसी देने के लिए अब एक महिला आगे आई है. अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने मथुरा के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर खुद को जल्लाद बनाने की अनुमति मांगी है. उन्होंने साफ कहा है कि वह बिना किसी फीस के दोनों महिलाओं को फांसी का फंदा पहनाने को तैयार हैं.

मीरा राठौर का दावा है कि अगर प्रशासन अनुमति दे तो वह मुस्कान और रविता को फांसी से पहले गंगाजल से शुद्ध करके सजा अमल में लाएंगी. उन्होंने डीएम कार्यालय पहुंचकर अपना निवेदन सौंपा और फंदा लेकर अपनी मंशा जाहिर की.

मेरठ में मुस्कान रस्तोगी ने अपने बॉयफ्रेंड साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी. शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भर दिया गया था. वहीं रविता और उसके साथी अमरदीप ने पति अमित कश्यप को मारकर सांप के काटने का नाटक रचा था. कोर्ट ने इन दोनों महिलाओं समेत दोषियों को फांसी की सजा सुनाई है. मुस्कान और साहिल ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका भी दायर की है.

मीरा राठौर पहले भी चर्चा में

मीरा राठौर अक्सर अपने बयानों और हरकतों से सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने ताजमहल परिसर में बैठकर पूजा की थी. इसके अलावा अभिनेता शाहरुख खान की जीभ काटने के लिए एक लाख रुपये के इनाम का ऐलान भी कर चुकी हैं. अब फांसी की सजा पर उनका यह अनोखा प्रस्ताव चर्चा का विषय बन गया है.

मीरा राठौर अखिल भारत हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष हैं. उनका यह कदम दोनों महिलाओं की मौत की सजा के बीच सामने आया है, जिससे सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

Recent News