MMS वायरल होने के बाद निलंबित दरोगा ने महिला पुलिसकर्मी से कर ली शादी! मंदिर से आया वीडियो, लगाए ये गंभीर आरोप

Amanat Ansari 24 Oct 2026 06:43 PM 1 Mins
MMS वायरल होने के बाद निलंबित दरोगा ने महिला पुलिसकर्मी से कर ली शादी! मंदिर से आया वीडियो, लगाए ये गंभीर आरोप

बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में थाने के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के मामले में सस्पेंड हुए दरोगा नीरज तोमर ने अब महिला पुलिसकर्मी के साथ शादी कर ली है. शादी के बाद दोनों ने खुद एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कुछ लोगों पर अनावश्यक परेशान करने और बदनाम करने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने करीब तीन दिन पहले बढ़ापुर थाने के ग्रुप में आपत्तिजनक वीडियो साझा करने के आरोप में निरीक्षक नीरज तोमर को निलंबित कर दिया था. वीडियो ग्रुप में डाले जाने के कुछ देर बाद हटा लिया गया था, लेकिन तब तक कई पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड और स्क्रीनशॉट कर लिया था. जांच के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई.

मंदिर में शादी का दावा

शुक्रवार को निलंबित दरोगा और महिला पुलिसकर्मी ने 32 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया. वीडियो में महिला ने बताया कि दोनों ने मंदिर में मानसिक रूप से शादी कर ली है. कुछ अड़चनों के कारण अभी कानूनी शादी नहीं हो सकी है, लेकिन आगे कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शादी करेंगे. महिला ने लोगों से अपील की कि उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न करें और उनके खिलाफ फर्जी वीडियो प्रसारित करने वालों से दूर रहें.  

एक और शिकायत भी आई सामने

दरोगा नीरज तोमर की मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं. मुरादाबाद जीआरपी में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर उन पर अपनी पत्नी के चरित्र हनन का आरोप लगाया है. शिकायतकर्ता ने मामले की गंभीर जांच कराने और सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस विभाग में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. निलंबन के बाद शादी और वीडियो जारी करने से पूरे प्रकरण पर और ध्यान आकर्षित हो रहा है.

Recent News