श्मशान घाट के पास पीएम मोदी पर जादू-टोना? फोटो, सुई चुभे नींबू-सिंदूर रखा, FIR दर्ज

Amanat Ansari 24 Oct 2026 06:31 PM 1 Mins
श्मशान घाट के पास पीएम मोदी पर जादू-टोना? फोटो, सुई चुभे नींबू-सिंदूर रखा, FIR दर्ज

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दोहरीघाट क्षेत्र में सरयू नदी के किनारे बने श्मशान घाट के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक तस्वीर मिली है. तस्वीर के आसपास नारियल, नींबू, लाल कलावा (धागा) और सिंदूर रखा पाया गया. नींबुओं में सुईयां चुभाई गई थीं. इस तरह की व्यवस्था को तंत्र-मंत्र या जादू-टोना से जोड़कर देखा जा रहा है.

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई. थाना दोहरीघाट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष रामायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद कार्रवाई की जाएगी. भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने इस घटना को अराजक तत्वों की हरकत बताया है. उन्होंने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है. अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह हरकत किसने की और इसके पीछे क्या मंशा थी. पुलिस इस दिशा में जांच कर रही है.

Recent News