नई दिल्ली: अमित शाह से जुड़े मानहानि केस में कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी को बड़ी राहत मिल गई है. उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर कोर्ट ने नेता प्रतिपक्ष को बरी कर दिया है. पूर्वांचल एक्सप्रेस पर हादसे के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राहुल गांधी कोर्ट पहुंचे थे, जहां बंद कमरे में सुनवाई हुई.
यह मानहानि का केस 2018 का है. बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव अभियान के दौरान बेंगलुरु में राहुल गांधी ने तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी.
अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद 26 अक्टूबर को फैसला सुनाने की तारीख तय की थी. राहुल गांधी को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया गया था.