अपनी ही मूवी ‘सतलुज’ की पायरेसी कराना चाहते हैं दिलजीत दोसांझ, एक बार फिर सरकार से हुई भिड़ंत! क्या है पूरा विवाद?

Rahul Jadaun 07 Jul 2026 12:58: PM 2 Mins
अपनी ही मूवी ‘सतलुज’ की पायरेसी कराना चाहते हैं दिलजीत दोसांझ, एक बार फिर सरकार से हुई भिड़ंत! क्या है पूरा विवाद?

मनोरंजन डेस्क: मशहूर पंजाबी ग्लोबल स्टार और अभिनेता दिलजीत दोसांझ एक बार फिर केंद्र सरकार के साथ सीधे टकराव को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार विवाद उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सतलुज' (Satluj) को लेकर है। सेंसरशिप और सरकारी जांच के फेर में फंसी अपनी ही फिल्म की पहले रिलीज में देरी उसके बाद मूवी रिलीज होते ही 48 घंटे के अंदर उस पर रोक लगा दी गई। जिससे दिलजीत दोसांझ इस कदर नाराज और हताश हो चुके हैं कि उन्होंने सोशल मीडिया पर यहाँ तक कह दिया कि वे अपनी इस फिल्म को खुद ही 'पायरेट' (पायरेसी कराकर लीक) कर देना चाहते हैं ताकि दुनिया इसे देख सके। दिलजीत के इस तीखे बयान के बाद फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक गलियारों में खलबली मच गई है।

Zee5 पर रिलीज से ठीक होते ही लगा 'ब्रेक'

दरअसल, यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' को ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर रिलीज किया जाना था। लेकिन रिलीज होने के 48 घंटे के अंदर ही इस पर रोक लगा दी। सरकार ने फिल्म के संवेदनशील कंटेंट और ऐतिहासिक संदर्भों की बारीकी से जांच करने के लिए एक हाई-लेवल इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी (Inter-Departmental Committee) का गठन कर दिया है। सरकार का मानना है कि फिल्म में दिखाए गए कुछ घटनाक्रम और डायलॉग्स सामाजिक शांति या संवेदनशीलता को प्रभावित कर सकते हैं, इसलिए कमेटी की हरी झंडी के बिना इसे रिलीज नहीं किया जा सकता।

"खुद ही पायरेट कर दूंगा अपनी फिल्म..."

सरकारी प्रक्रिया और कमेटी के गठन की खबर सामने आने के बाद दिलजीत दोसांझ का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकालते हुए लिखा कि कलाकारों की अभिव्यक्ति की आजादी को बार-बार प्रशासनिक कागजी कार्रवाई में दबाया जा रहा है। उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में कहा कि अगर सरकार और सिस्टम इसी तरह उनकी फिल्मों को रोकता रहा, तो वे कानूनी रास्तों की परवाह किए बिना अपनी ही फिल्म 'सतलुज' का लिंक इंटरनेट पर लीक (पायरेसी) कर देंगे, ताकि उनके फैंस और देश की जनता सच्चाई देख सके। किसी बड़े स्टार द्वारा अपनी ही फिल्म की पायरेसी की बात कहना बेहद हैरान करने वाला कदम माना जा रहा है।

पहले भी सरकार से टकरा चुके हैं दिलजीत

यह पहली बार नहीं है जब दिलजीत दोसांझ और सरकार के बीच ठनी हो। इससे पहले भी किसान आंदोलन के समय और अपनी कुछ अन्य फिल्मों के कंटेंट व गानों की सेंसरशिप को लेकर दिलजीत दोसांझ का रुख बेहद बगावती रहा है। कूटनीतिक और फिल्म समीक्षकों का मानना है कि 'सतलुज' की कहानी पंजाब के कुछ बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक मुद्दों पर आधारित है, जिसके चलते सरकार फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। फिलहाल, इंटर-डिपार्टमेंटल कमेटी की रिपोर्ट आने तक फिल्म की रिलीज सस्पेंस में लटकी हुई है, लेकिन दिलजीत के इस बयान ने मामले को पूरी तरह गरमा दिया है।

#DiljitDosanjh #SatlujMovie #Zee5 #Controversy #GovernmentVsBollywood #SatlujBan #BreakingNews #EntertainmentNews #TrendingNow

Recent News