‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ के सिंगर सुनील लोधी बोले- पहले लोग कतराते थे, अब ‘हनुमान अंश’ के बाद मुस्कुराकर मिलते हैं!

Global Bharat 07 Sep 2026 12:39 PM 1 Mins
‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान’ के सिंगर सुनील लोधी बोले- पहले लोग कतराते थे, अब ‘हनुमान अंश’ के बाद मुस्कुराकर मिलते हैं!

Hanuman Ansh :  नीम करौली बाबा की बायोपिक ‘हनुमान अंश’ इन दिनों दर्शकों के बीच काफी पसंद की जा रही है. फिल्म की कहानी और भक्ति से जुड़े पहलुओं की चर्चा के बीच इससे जुड़े कलाकारों और लोगों के अनुभव भी सामने आ रहे हैं. फिल्म के गाने ‘मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान, सागर में नैया डार दैई’ को आवाज देने वाले सिंगर सुनील लोधी ने भी फिल्म से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया है.

सुनील लोधी का कहना है कि फिल्म की सफलता के बाद उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब गांव में लोग उनसे बातचीत करने से भी कतराते थे. लेकिन अब हालात बिल्कुल बदल गए हैं. वही लोग जब उन्हें देखते हैं तो मुस्कुराकर बात करते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं.

सुनील के मुताबिक, उन्हें इस बदलाव की उम्मीद नहीं थी. वह इसे अपनी मेहनत से ज्यादा हनुमान जी का आशीर्वाद मानते हैं. उनका कहना है कि ‘हनुमान अंश’ से जुड़ना उनके लिए सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि जिंदगी का एक खास अनुभव रहा है.

फिल्म में नीम करौली बाबा और हनुमान भक्ति से जुड़े प्रसंगों को केंद्र में रखा गया है. यही वजह है कि फिल्म के गीत भी दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे हैं. सुनील लोधी की आवाज में गाया गया गीत भी सोशल मीडिया और भक्ति संगीत पसंद करने वाले लोगों के बीच चर्चा में है.

सुनील का कहना है कि ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने उन्हें पहचान देने के साथ-साथ लोगों का नजरिया भी बदल दिया. उनके लिए यह बदलाव बेहद भावुक करने वाला है. वह मानते हैं कि जो सम्मान और अपनापन आज उन्हें मिल रहा है, वह बजरंगबली की कृपा का परिणाम है.

Hanuman Ansh Sunil Lodhi Maine Tere Hi Bharose Hanuman Neem Karoli Baba Biopic Hanuman Ansh Movie

Description of the author

Recent News