मुंबई: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भौकाल मचाने के बाद अब 'मिर्जापुर' की खूनी जंग बड़े पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है। मेकर्स ने मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को मच-अवेटेड फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' (Mirzapur The Movie) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 3 मिनट लंबे इस एक्शन और ड्रामा से भरपूर ट्रेलर में मिर्जापुर की गद्दी, वर्चस्व और बदले का एक नया अध्याय देखने को मिल रहा है।
यह फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु भाषा में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
मुन्ना भैया की वापसी और गद्दी की जंग
ट्रेलर की शुरुआत एक खाली गद्दी और दमदार डायलॉग के साथ होती है— "गद्दी ना तो विरासत से मिलती है, ना सियासत से... मिलती है तो सिर्फ और सिर्फ बाहुबल से।"
सरप्राइज पैकेज और स्टारकास्ट
ट्रेलर में भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन का किरदार एक बड़े सरप्राइज पैकेज के रूप में सामने आया है, जो गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच अपनी आक्रामक शैली में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा बीना भाभी (रसिका दुगल) भी पावर गेम में अपनी चालें चलती दिखाई दे रही हैं।
फिल्म का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में अभिषेक बनर्जी, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर और कुलभूषण खरबंदा जैसे दिग्गज कलाकार भी शामिल हैं।