न स्टार, न बड़ा बजट… फिर भी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तबाही, 100 करोड़ के पार हुई कमाई

Global Bharat 07 Sep 2026 11:02 AM 1 Mins
न स्टार, न बड़ा बजट… फिर भी ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी तबाही, 100 करोड़ के पार हुई कमाई

Hanuman Ansh : बॉक्स ऑफिस पर कई बार बड़े सितारों और करोड़ों के बजट वाली फिल्में भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पातीं, तो वहीं छोटी बजट की कोई फिल्म अचानक ऐसा कमाल कर देती है कि हर कोई हैरान रह जाता है. ‘हनुमान अंश’ इसी की शानदार मिसाल बनकर सामने आई है. महज करीब 2 करोड़ रुपये की लागत में बनी यह फिल्म अब 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है.

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की शुरुआत बेहद धीमी रही थी. शुरुआती दिनों में फिल्म की कमाई लाखों में सिमटी रही और पहले 21 दिनों तक इसे बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सफलता मिलती नहीं दिख रही थी, लेकिन तीसरे हफ्ते से कहानी पूरी तरह बदल गई. दर्शकों के पॉजिटिव रिएक्शन और माउथ पब्लिसिटी ने फिल्म की कमाई को अचानक रफ्तार दे दी. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने करीब 10.40 करोड़ रुपये कमाए, जबकि चौथे हफ्ते में इसकी कमाई बढ़कर करीब 61 करोड़ रुपये तक पहुंच गई.

इसके बाद पांचवें हफ्ते में भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार रहा. रिलीज के 31वें दिन यानी रविवार को फिल्म ने करीब 22.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जो अब तक का इसका सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन बताया जा रहा है. इसी के साथ फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया. 

खास बात यह है कि फिल्म की लागत करीब 2 करोड़ रुपये है, जबकि 31 दिनों में इसका नेट कलेक्शन 122 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया. यानी फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले कई गुना ज्यादा कमाई कर मेकर्स को जबरदस्त मुनाफा दिया है.

बड़े बजट और स्टार पावर के बीच ‘हनुमान अंश’ की यह सफलता साबित करती है कि अगर कहानी दर्शकों के दिल को छू जाए, तो कम बजट की फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच सकती है.

Hanuman Ansh Hanuman Ansh Box Office Collection Hanuman Ansh 100 Crore Club Hanuman Ansh Day 31 Collection Hanuman Ansh Movie Hanuman Ansh Budget Hanuman Ansh Box Office Success

Description of the author

Recent News