कनाडा को नौ महीने बाद मिला नया भारतीय उच्चायुक्त, संबंधों में सुधार के संकेत

Amanat Ansari 28 Aug 2025 08:49: PM 1 Mins
कनाडा को नौ महीने बाद मिला नया भारतीय उच्चायुक्त, संबंधों में सुधार के संकेत

नई दिल्ली: भारत सरकार ने 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी दिनेश के. पटनायक को कनाडा में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है. पटनायक वर्तमान में स्पेन में भारत के राजदूत के रूप में कार्यरत हैं. विदेश मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, पटनायक जल्द ही कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे.

अक्टूबर 2024 में, कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो द्वारा नई दिल्ली के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए जाने के बाद भारत ने अपने उच्चायुक्त को कनाडा से वापस बुलाने का फैसला किया था. कनाडाई प्रधानमंत्री ने दावा किया था कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ था, जिसके चलते दोनों देशों के बीच गंभीर कूटनीतिक तनाव उत्पन्न हो गया था.

कनाडा द्वारा भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार सक्सेना और कुछ अन्य राजनयिकों को निज्जर हत्याकांड की जांच में 'संभावित संदिग्ध' के रूप में नामित करने के बाद दोनों देशों के बीच कूटनीतिक तनाव और बढ़ गया था. इसके जवाब में, भारत ने पहले उच्चायुक्त और अन्य राजनयिकों को कनाडा से वापस बुलाने की घोषणा की. इसके तुरंत बाद, भारत ने नई दिल्ली से छह कनाडाई राजनयिकों, जिनमें कार्यवाहक उच्चायुक्त भी शामिल थे, को निष्कासित करने की घोषणा की.

india canada Dinesh K Patnaik Dinesh K Patnaik Envoy to Canada Christopher Cooter

Recent News