नई दिल्ली: युजवेंद्र चहल की पर्सनल लाइफ फिर से चर्चा में है. धनश्री वर्मा से तलाक के करीब दो साल बाद भी उनके नाम अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फैल रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि उन्होंने आरजे महवश को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. दोनों के बीच पहले काफी क्लोज फ्रेंडशिप दिखती थी और कई बार साथ स्पॉट होने से अफवाहें भी उड़ी थीं.
अब इसी बीच क्रिकेटर को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर बिग बॉस 13 की फेमस कंटेस्टेंट शेफाली बग्गा के साथ देखा गया. शनिवार की शाम का यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें दोनों डिनर के बाद बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. चहल ने कैजुअल लुक चुना था, ब्लैक शर्ट के साथ ब्लू जींस, जबकि शेफाली ने ब्लैक ड्रेस पहनी थीं और काफी स्टाइलिश लग रही थीं.
वीडियो में दिलचस्प बात यह हुई कि जब पपराजी ने दोनों से एक साथ पोज देने को कहा, तो चहल मुस्कुराते हुए अलग हो गए और अलग-अलग फोटो खिंचवाईं. साथ में फ्रेम में आने से उन्होंने साफ मना कर दिया. इस वजह से फैंस में कयास लगने लगे हैं कि क्या यह सिर्फ दोस्ताना मुलाकात थी या महवश से दूरी बनाने के बाद कुछ नया शुरू हो रहा है.
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन भी कमाल के हैं. कोई मजाक में लिख रहा है कि युजी भाई को नई कंपनी मिल गई क्या?", तो कोई कह रहा है कि तलाक के बाद अब प्लेबॉय मोड ऑन हो गया है. कुछ लोग अभी भी महवश वाली पुरानी दोस्ती पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर अचानक अनफॉलो क्यों.
बहरहाल, चहल ने कभी भी अपनी प्राइवेट लाइफ पर खुलकर बात नहीं की है. धनश्री से शादी 2020 में हुई थी और तलाक के बाद से उनके नाम कई बार अलग-अलग लोगों से जोड़े गए. शेफाली बग्गा, जो एक एंकर, एक्ट्रेस और सोशल मीडिया पर्सनैलिटी हैं, के साथ यह स्पॉटिंग बस दोस्ती हो सकती है या कुछ और यह तो आने वाला समय ही बताएगा. फिलहाल, यह वीडियो और अनफॉलो वाला ड्रामा फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है.