क्या सड़क पर चल रहा आपका इलेक्ट्रिक कार, इलेक्ट्रिक स्कूटी, और ई-रिक्शा सुरक्षित नहीं है. क्या उसे कोई तीसरा दूर खड़े होकर बंद कर सकता है, क्योंकि सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसी ही कहानी सामने आई है...
ये BAT-BMS App है, जिसे फोन पर डाउनलोड करके लोग मौज-मौज में ई-रिक्शा बंद कर दे रहे हैं, ये ऐप एंड्रॉयड पर उपलब्ध है, जिसे शेन्ज़ेन ग्रेनर्जी टेक्नोलॉजी (SHENZHEN GRENERGY TECHNOLOGY) नाम की कंपनी ने डेवलप किया है. इस ऐप को ई-रिक्शा की बैटरी को ब्लूटूथ से कनेक्ट करके कंट्रोल किया जा रहा है.
BAT-BMS नाम का एक Chinese ऐप है।
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) June 30, 2026
ये ऐप ब्लूटूथ के जरिए किसी भी user को आसपास के ई-रिक्शे (टिर्री) से कनेक्ट कर देता है।
ऐसे में user उस ई-रिक्शे की सप्लाई को on/off कर सकता है।
अब कई वीडियो वायरल हैं- जिनमें लोग ऐसा कर मजे ले रहे हैं। मगर ये खतरनाक है। pic.twitter.com/lNXxiHPSRo
आप सोचेंगे बैटरी में ब्लूटूथ का क्या काम, तो इसे ऐसे समझिए कि ये नई बैटरी में Bluetooth Low Energy सिस्टम होता है, लेकिन ऐसा नहीं है कि ये ऐप सिर्फ ई रिक्शा बंद करने के लिए बना है बल्कि. BMS का इस्तेमाल बैटरी के तापमान, वोल्टेज, करेंट को चेक करने के लिए होता है. आम तौर पर इसे बनाया गया था बैटरी को ऑन ऑफ करने के लिए लेकिन इसका इस्तेमाल अब इस तरीके से होने लगा...
जिसे देखने के बाद कई ड्राइवर्स परेशान हैं, ड्राइवर्स तक जैसे ही ये बात पहुंची, वो भी जागरूक हो गए, ऐसा होने पर वो हैरान नही हो रहे, बल्कि अपने आसपास देखते हैं, फिर पूछते हैं भाई ऐसा क्यों किया, और दोबारा स्टार्ट कर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन सवाल यहां ये नहीं है कि आखिर ये बंद क्यों हो रहा है, बल्कि सवाल ये है कि क्या ये सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है, क्योंकि ई-रिक्शा की संख्या अभी देशभर में जितनी है, उस हिसाब से अगर एक साथ इन्हें सड़क पर बंद करने की साजिश कभी रची गई तो बड़ा खतरा पैदा हो सकता है, फिलहाल जिस ऐप से ये हो रहा है, वो चाइनीज बताया जा रहा है, और वो इसलिए ई-रिक्शा को कंट्रोल कर ले रहा है, क्योंकि सीधा वो बैटरी के सिस्टम पर असर कर रहा है, यानि सीधी सी बात ये है कि बैटरी के सिस्टम को बदले जाने की जरूरत है...इसलिए आपके सामने भी कभी ऐसा हो रहा हो, तो घबराए नहीं.