ED का बड़ा एक्शन, एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के यूपी-हरियाणा की प्रॉपर्टी अटैच

Global Bharat 26 Sep 2024 05:16: PM 1 Mins
ED का बड़ा एक्शन, एल्विश यादव और फाजिलपुरिया के यूपी-हरियाणा की प्रॉपर्टी अटैच

हाल ही में विवादित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) और पंजाबी सिंगर राहुल यादव, जिन्हें फ़ज़िलपुरिया (Fazilpuria) के नाम से जाना जाता है, की संपत्तियों को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जब्त कर लिया है. यह कार्रवाई हरियाणा (Haryana) और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में की गई है. इस मामले में अब तक दो लोगों को ED ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है.

एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर आरोप है कि वे अवैध सांपों (Sankes) का व्यापार कर रहे थे. उन्हें नोएडा पुलिस (Noida Police) कोबरा कांड (Snake Venom) के मामले में गिरफ्तार किया था. इसके बाद ED ने मनी लांड्रिंग (Money Laundering) का मामला दर्ज किया था. इसी मामले में ईडी ने फाजिलपुरिया (Fazilpuria) से पूछताछ की थी. प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कोबरा कांड में सिंगर फाजिलपुरिया (Fazilpuria) से उनके एक गाने में सांपों का गैर-कानूनी तरीके से इस्तेमाल करने को लेकर कई घंटों तक पूछताछ की थी.

नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को 17 मार्च को गिरफ्तार किया था. उन पर शराब पीकर पार्टियों में सांप के जहर का सेवन करने का आरोप था. पुलिस ने अप्रैल में एक 1,200 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया, जिसमें कहा गया कि यादव ने नशीले पदार्थों का सेवन किया, पार्टियों का आयोजन किया और सांपों की तस्करी की. जैसे-जैसे ED की जांच में तेजी आई है, मामले से जुड़ी नई जानकारी सामने आ रही है. 

आपको बता दें, एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अपने यूट्यूब चैनल से करियर की शुरुआत की थी और देखते ही देखते वो भारत के जाने माने यूटूबेर बनकर दुनिया के सामने उभर गए. एल्विस की पॉपुलैरिटी और तब ज्यादा बढ़ गयी जब वो बिग बॉस OTT सीजन 2 का खिताब जीतने में कामयाब हुए. लोगों को लगा एल्विश यादव (Elvish Yadav) बिग बॉस का टाइटल जीनते के बाद बहुत ज्यादा पॉपुलर हो जाएंगे लेकिन इसी बीच एल्विश यादव (Elvish Yadav) पर अवैध सांपों के व्यापार का आरोप लग गया और तब से लेकर अभी तक वो कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं. 

Elvish Yadav Elvish Yadav Controversy Elvish Yadav ED

Recent News