नई दिल्ली: गुरुवार को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया. उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में फॉर्म जमा करने की समयसीमा को आगे खिसका दिया गया.
उत्तर प्रदेश में यह अवधि 15 दिनों के लिए बढ़ी है, जहां अब दावे-आपत्तियां 31 दिसंबर 2025 तक दर्ज होंगी. तमिलनाडु व गुजरात में 5 दिनों का अतिरिक्त समय मिला, नई तारीख 19 दिसंबर. वहीं, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व अंडमान में 7 दिनों की मोहलत दी गई, जो 23 दिसंबर तक चलेगी.