फतेहपुर में ट्रपल मर्डर के बाद एनकाउंटर, ठाकुर समर्थक कहने वालों को योगी सरकार का करारा जवाब

Rahul Jadaun 09 Apr 2025 03:16: PM 1 Mins
फतेहपुर में ट्रपल मर्डर के बाद एनकाउंटर, ठाकुर समर्थक कहने वालों को योगी सरकार का करारा जवाब

Crime News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 18 घंटे के अंदर ही ट्रपल मर्डर के 4 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं. जिनमें से 2 ने वारदात के दिन ही सरेंडर कर दिया था, जबकि 2 आरोपियों को एनकाउंटर के दौरान दबोचा है, इस एनकाउंटर के बाद योगी सरकार ने एक बात और साफ कर दी है, जो लोग योगी सरकार पर ठाकुर समर्थक होने का आरोप लगाते थे, उन्हें योगी की पुलिस ने इस एनकाउंटर से जवाब दे दिया है, कि ठाकुर हो या दलित योगी की अदालत में हर कोई बराबर है.

18 घंटे के अंदर एनकाउंटर

फतेहपुर की सनसनीखेज वारदात के 18 घंटे के अंदर ही बुधवार की सुबह पुलिस ने दो आरोपियों पीयूष सिंह (36) और सज्जन सिंह (38) को पैर में गोली मारकर पकड़ लिया. पुलिस के मुताबिक मंगलवार की देर पुलिस की टीम प्रेमनगर-बुदवन मार्ग पर  बदलुवापुर मोड़ के पास बैरिकेडिंग लगाकर फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी. तभी प्रेम नगर की तरफ से काली स्कॉर्पियो आती है, जब पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो वो लोग मुड़ कर वापस भागने का प्रयास करते हैं. पुलिस ने जब गाड़ी को चारों तरफ से घेर लिया तो सज्जन और पियूष पुलिस पर फायरिंग कर देते हैं. जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर मे गोली लगती है.

आरोपियों के घर पर चला बुलडोज

गिरफ्तारी के अलावा आरोपियों को घर पर बुलडोजर कार्रवाई भी की गई है. दरअसल मृतकों को परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया था, उनकी मांग थी कि पहले बुलडोजर एक्शन हो उसके बाद अंतिम संस्कार होगा. जिसके बाद पुलिस ने पूर्व प्रधान सुरेश के घर के बाहर बने एक कोठे को भी गिराया है.

 किसान नेता समेत 3 की हत्या

मंगलवार की सुबह अखरी गांव में राजनीतिक रंजिश के चलते एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. जिसमें पूर्व प्रधान सुरेश सिंह उर्फ मुन्नू सिंह समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, 6 लोगों में से 4 आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है, बाकी दो को भी पुलिस ने जल्द अरेस्ट करने का दावा किया है.

fatehpur tripal murder crime news police action in fatehpur fatehpur encounter

Recent News