फाजिल्का पुलिस और BSF को मिली बड़ी कामयाबी, 28 करोड़ की हेरोइन जब्त कर 7 को किया गिरफ्तार

Global Bharat 26 May 2024 03:23 PM 1 Mins
फाजिल्का पुलिस और BSF को मिली बड़ी कामयाबी, 28 करोड़ की हेरोइन जब्त कर 7 को किया गिरफ्तार

फाजिल्का पुलिस और बीएसएफ ने संयुक्त अभियान में अंतरराष्ट्रीय नार्को और ड्रग तस्करों से लगभग 28 करोड़ रुपये मूल्य की 5.47 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है.

साथ ही पुलिस व बीएसएफ के सांझे ऑपरेशन में उक्त गिरोह में शामिल 6 युवाओं सहित कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों के पास से हेरोइन के अलावा ड्रग मनी, सोना, चांदी, 6 मोबाइल व 40 कारतूस बरामद किए गए हैं.

एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत फाजिल्का पुलिस ने बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है.

Recent News