इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) लगातार जारी है. इसी बीच रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल के बीच जबरदस्त मैच खेला गया है. इस मैच में CSK ने RR को 5 विकेट से हरा दिया. यह मुकाबला चेन्नई के घरेलू चेपॉक स्टेडियम खेला गया.
वहीं यह मैच महेंद्र सिंह धोनी के लिए बेहद खास रहा क्योंकि खेल विशेषज्ञ मान रहे हैं कि धोनी का यह IPL आखिरी हो सकता है. बताते चलें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में चेन्नई का अपने घर में ये आखिरी मैच था.
अब इस सीजन के ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच चेन्नई टीम को 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ आरसीबी के घरेलू मैदान बेंगलुरु के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेलना है. बता दें कि चेपॉक में हुए इस मैच में दो ऐसी बातें हुईं जिनसे महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अटकलें तेज कर दीं. पहले तो CSK फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया मैच में टॉस से ठीक पहले एक खास अपील की.
CSK फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि दर्शक मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम में ही रहें. क्योंकि आज मैच के बाद कुछ खास होने वाला है, जिसके बाद फैंस सोचने पर मजबूर हो गए कि क्या होने वाले हैं.
तभी महेंद्र सिंह धोनी और CSK की टीम के सभी खिलाड़ी और स्टाफ ने 'लैप ऑफ ऑनर' (स्टेडियम के चक्कर) किया. इसके बाद धोनी को टीम के सभी खिलाड़ियों ने गार्ड ऑफ ऑनर' भी दिया. तब से ही धोनी के संन्यास की अटकलें तेज हो गई है.