लखनऊ चारबाग स्टेशन पर महिला आर्मी ऑफिसर से छेड़छाड़, कैब ड्राइवर को लोगों ने पीटा और पुलिस के हवाले किया

Amanat Ansari 30 Sep 2026 02:07 PM 1 Mins
लखनऊ चारबाग स्टेशन पर महिला आर्मी ऑफिसर से छेड़छाड़, कैब ड्राइवर को लोगों ने पीटा और पुलिस के हवाले किया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर एक महिला सैन्य अधिकारी के साथ कैब ड्राइवर द्वारा छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. आरोपी को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़कर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया. घटना मंगलवार की है. महिला सैन्य अधिकारी अपने पति के साथ ट्रेन से चारबाग स्टेशन पहुंची थीं.

प्लेटफॉर्म छह और सात के बीच बने पुल के पास बाराबंकी के रामनगर निवासी कैब चालक सआदत अली उनके पास पहुंचा. आरोप है कि उसने महिला अधिकारी की ओर आपत्तिजनक इशारा किया. उनके पति ने आरोपी को पकड़ लिया.

भागने की आशंका में सैन्य अधिकारी ने उसे नीचे गिराकर नियंत्रित किया और पुलिस को सूचना दी. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी. पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया.

जीआरपी इंस्पेक्टर धर्मवीर सिंह के अनुसार, सआदत अली के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर जांच कर रही है.

Recent News