दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर राहुल और प्रियंका गांधी पर FIR दर्ज

Amanat Ansari 07 Oct 2026 01:11 PM 1 Mins
दिल्ली पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर राहुल और प्रियंका गांधी पर FIR दर्ज

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. दिल्ली के आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने और धरना देने के मामले में दिल्ली पुलिस ने दोनों दिग्गज नेताओं समेत कई अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली है. यह कार्रवाई आकाशवाणी भवन प्रशासन की ओर से मिली आधिकारिक शिकायत के बाद हुई है.

शिकायत में साफ आरोप लगाया गया है कि सुरक्षाकर्मियों द्वारा रोके जाने के बावजूद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और उनके साथ मौजूद कई सांसद जबरन परिसर के अंदर दाखिल हो गए थे. पुलिस ने इस पूरे मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है.

हालांकि कल डिटेंशन के बाद पुलिस ने देर रात राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को छोड़ दिया. इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज दिल्ली में INDIA गठबंधन के सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया है. यह आयोजन विपक्ष के विरोध मार्च और "वोट चोरी" के मुद्दे पर राहुल गांधी के धरने के एक दिन बाद हो रहा है.

Recent News