असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 लाख से ज्यादा लोग बेघर, PM मोदी ने CM से की बात

Global Bharat 02 Jul 2024 11:51: AM 2 Mins
असम में बाढ़ ने मचाई तबाही, 6 लाख से ज्यादा लोग बेघर, PM मोदी ने CM से की बात

देश में मानसून आने के बाद, जहां कुछ राज्यों में लोगों को राहत मिली है वहीं कई राज्य की स्थिति खराब होती दिख रही है. बाढ़ की वाजह से असम में अब तक 6 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो गए है, जिसे बचाव कर्मियों के द्वारा राहत शिविर में रखा जा रहा है. वहीं तेज बारिश ने गुजरात की स्थिति भी खराब कर दी  है. यहां भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति देखी जा रही है, जबकि बिहार में कोसी सहित कई नदियों ने विकराल रूप ले लिया है.

असम के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश में भी बाढ़ की वजह से लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ रहा है. लगादार भारी बारिश की वजह से ब्रह्मपुत्र नदी लाल निशान से ऊपर बह रहा है. इस वजह से डिब्रूगढ़ सहित कई जिले पानी में डूब गए हैं. साथ ही उत्तराखंड में भी भारी बारिश की वजह अलकनंदा सहित कई नदी उफान पर है.

उत्तराखंड में बाढ़ जैसे हालात

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोमवार को अलकनंदा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया, जिसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने चारधाम यात्री समेत स्थानीय लोगों को सतर्क करना शुरू कर दिया है. वहीं हरिद्वार में एक बार फिर बाढ़ की स्थिति देखी गई. यहां कई गाड़ियां तिनकों की तरह पानी में बहती नजर आई. जानकारी मिली है कि बाढ़ के खतरे को देखते हुए तप्तकुंड को खाली करा लिया गया है.

IMD ने दी ये जानकारी...

मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि जुलाई माह में इस बार सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है. इस वजह से पश्चिमी हिमालयी राज्यों और मध्य भारत के नदी किनारे वाले क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सोमवार को भारतीय मौसम विभाग ने बताया था कि जून में सामान्य से 11 फीसदी कम बारिश हुई है. IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि पूरे देश में जुलाई माह में सामान्य से अधिक बारिश होगी.

PM ने CM सरमा से की बात

असम के मुख्यमंत्री सोमवार हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को जानकारी दी है कि पीएम मोदी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली है. इस दौरान उन्होंने संकट से निपटने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया. सीएम ने शोसल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि ‘’माननीय प्रधानमंत्री माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कुछ समय पहले मुझे असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया. मैंने उन्हें बताया कि अरुणाचल प्रदेश और ऊपरी असम के कुछ जिलों में भारी बारिश के कारण असम इस साल बाढ़ की दूसरी लहर का सामना कर रहा है.’’

Recent News