बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने की चौकाने वाली भविष्यवानी

Ajay Thakur 06 Nov 2024 02:26: PM 1 Mins
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 को लेकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने की चौकाने वाली भविष्यवानी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2025 के मुकाबले की तारीखें नजदीक आते ही चर्चाएं और भी गरम होती जा रही हैं. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले टेस्ट सीरीज से पहले क्रिकेट विशेषज्ञ और पूर्व खिलाड़ी अपनी भविष्यवाणियां करने लगे हैं. हाल ही में, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी इस सीरीज के बारे में अपनी राय साझा की और अपनी भविष्यवाणी की. 

पोंटिंग की भविष्यवाणी: ऑस्ट्रेलिया 3-1 से जीतेगा

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज खिलाड़ी और कप्तान रिकी पोंटिंग का मानना है कि इस बार भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैचों में हराना मुश्किल होगा. पोंटिंग ने कहा कि भारत को मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज के बिना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 20 विकेट लेना बहुत चुनौतीपूर्ण होगा. पोंटिंग के अनुसार, शमी की अनुपस्थिति भारत के गेंदबाजी आक्रमण में एक बड़ा अंतर पैदा करती है. उन्होंने कहा, "मोहम्मद शमी इस गेंदबाजी समूह में एक बहुत बड़ा अंतर छोड़ते हैं. मुझे लगता है कि बिना शमी के, भारत के लिए यह 20 विकेट लेना बहुत कठिन होगा."

पोंटिंग ने अपनी भविष्यवाणी में कहा कि भारत एक टेस्ट मैच जीतने में सफल होगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के पास घरेलू धरती पर खेलने का अनुभव और अच्छी टीम है, जिससे वह 3-1 से जीत दर्ज करेगा. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि भारत पांच टेस्ट मैचों में से एक मैच जरूर जीत लेगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया थोड़ी अधिक अनुभवी और संगठित टीम लगती है, और हम जानते हैं कि घरेलू मैदान पर उन्हें हराना बहुत मुश्किल है, इसलिए मैं 3-1 के साथ ऑस्ट्रेलिया को विजेता मानता हूं."

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनलिस्ट का निर्धारण

पोंटिंग की भविष्यवाणी केवल बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि इसने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पहले सेमीफाइनलिस्ट का भी निर्धारण किया. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुँचने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4-1 से जीत हासिल करनी होगी. वहीं, ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में जगह बनाने के लिए शेष टेस्ट मैचों में से चार जीतने होंगे.

ricky ponting ricky ponting on bgt 2024 bgt 2024 ricky ponting on bgt

Recent News