निशिन (जापान): अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में हाफ सेंचुरी बनाई
एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. शनिवार (3 अक्टूबर) को निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा. दोनों टीमें सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची हैं. भारत ने श्रीलंका को 124 रनों से हराया, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से मात दी. दोनों टीमों ने सेमीफाइनल वाली ही प्लेइंग-11 दोहराई है.
भारत मौजूदा चैंपियन है और खिताब बचाना चाहता है, जबकि पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट में अपना पहला एशियन गेम्स गोल्ड जीतने का सपना देख रहा है. टी20 में दोनों के बीच पिछले 5 मुकाबलों में भारत का दबदबा रहा है. कुल 17 टी20 मुकाबलों में भारत ने 14 जीते हैं. मौसम साफ रहने की उम्मीद है. अगर बारिश से मैच रद्द होता है तो इस बार गोल्ड मेडल दोनों टीमों में शेयर किया जाएगा.