ओमान में बैन था, फिर भी फ्लाईदुबई ने रख लिया! कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले को-पायलट हमाम अल-हम्मामी का कच्चा चिट्ठा खुला!

Amanat Ansari 03 Oct 2026 10:57 AM 1 Mins
ओमान में बैन था, फिर भी फ्लाईदुबई ने रख लिया! कैप्टन पर चाकू से हमला करने वाले को-पायलट हमाम अल-हम्मामी का कच्चा चिट्ठा खुला!

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में को-पायलट ने कैप्टन पर चाकू से हमला कर विमान को क्रैश करने की कोशिश की थी. यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने उसे काबू में कर बड़ा हादसा टाल दिया. अब इस को-पायलट की पहचान और बैकग्राउंड सामने आई है.

को-पायलट का नाम हमाम अल-हम्मामी (Hamam al-Hammami) है. घटना के तीन दिन बाद यह नाम सामने आया. सूत्रों के मुताबिक, उस पर कट्टरपंथी विचारधारा अपनाने का शक था, जिसकी वजह से ओमान ने पहले ही उसके विमान उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था. बावजूद इसके फ्लाईदुबई ने उसे नौकरी पर रख लिया और वह यूएई-इजरायल जैसे संवेदनशील रूट पर उड़ान भरने लगा.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर अल-कायदा से जुड़े आतंकियों की तस्वीरें मिली हैं. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि ये तस्वीरें किस प्लेटफॉर्म पर थीं और उनका संदर्भ क्या था. बुधवार को हुई इस घटना में को-पायलट ने कैप्टन स्मित पर चाकू से हमला किया और विमान को जमीन की ओर ले जाने की कोशिश की. विमान में 170 से ज्यादा यात्री और क्रू सवार थे. सौभाग्य से फ्लाइट में रिजर्व पायलट भी मौजूद थे.

उन्होंने विमान को सऊदी अरब के तबूक एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतारा. सऊदी अधिकारियों ने को-पायलट को हिरासत में लिया और गुरुवार को उसे यूएई भेज दिया गया. सूत्रों के अनुसार, इजरायली अधिकारी को-पायलट से पूछताछ कर सकते हैं. यूएई में चल रही जांच में इजरायली जांचकर्ता अमीराती अधिकारियों के साथ शामिल होंगे. जांच में घटना के मकसद, उसके बैकग्राउंड और आतंकी संबंधों की पड़ताल की जाएगी.

फ्लाईदुबई के सीईओ गैथ अल गैथ ने इसे ‘सेफ्टी इंसिडेंट’ बताया है और कहा है कि जांच को तथ्यों का पता लगाने का मौका दिया जाना चाहिए. यूएई अधिकारियों ने भी जांच शुरू कर दी है, जिसमें आतंकी गतिविधि या पूर्व योजना की जांच शामिल है.

FlyDubai co-pilot attack airplane crash attempt Israeli investigation

Recent News