माथे पर तिलक, मांग में सिंदूर... हिंदू से शादी के लिए 20 वर्षीय मुस्लिम युवती ने बदला धर्म, दुश्मन बने अपने तो वीडियो जारी कर दिया जवाब...

Amanat Ansari 23 Feb 2025 05:10: PM 1 Mins
माथे पर तिलक, मांग में सिंदूर... हिंदू से शादी के लिए 20 वर्षीय मुस्लिम युवती ने बदला धर्म, दुश्मन बने अपने तो वीडियो जारी कर दिया जवाब...

नई दिल्ली: प्रीत न जाने जात कुजात, नींद न जाने टूटी खाट, भूक न जाने बासी भात, प्यास न जाने धोबी घाट. इस बात को साबित कर रही उत्तर प्रदेश की नाज. दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एक 20 वर्षीय मुस्लिम लड़की ने अपना धर्म बदलकर हिंदू लड़के से शादी कर लिया है. वहीं लड़की के पिता ने पुलिस से अपहरण की शिकायत की है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. लड़की के पिता ने बताया कि उसकी बेटी दानिया नाज 5 फरवरी को लापता हो गई थी. जिसके बाद उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी बेटी का उसके दोस्तों ने कुछ लोगों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया है.

इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी. इसी बीच युवती का एक वीडियो वायरल हो गया, जिसे देखकर लोग कई तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे. कोई कहने लगा यह पिता के साथ धोखा है तो कोई इसे प्यार और सनातन की जीत बताया. वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि उसने अपनी मर्जी से घर छोड़ा है. वीडियो में वह प्रेमी के साथ हिंदू-रिवाज के साथ विवाह करती नजर आ रही है.

उन्होंने बताया कि उसने अब हिंदू धर्म अपना लिया है और उसे किसी बात की दिक्कत नहीं है. दानिया नाज ने यह भी कहा कि वह 20 साल की है और कोई भी फैसला लेने में सक्षम है. वीडियो में युवती ने अपने माथे पर तिलक और सिंदूर लगा रखा है. उन्होंने अपने पिता को संदेश भी दिया है कि वह उनका पीछा न करें, क्योंकि वह बहुत खुश हैं. एक अन्य वीडियो में नाज ने ट्रोल करने वालों पर निशाना भी साधा है.

उन्होंने कहा कि मैंने जो कुछ भी किया है, उसमें मेरी फेमिली की कोई गलती नहीं थी, मैंने जानबुझकर ऐसा कदम उठाया है. दानिया ने कहा कि उसके माता-पिता ने उसकी अच्छे परवरिश की है, इसलिए मेरे पिता को इसमें शामिल न करें उन्हें दोष न दें. इधर पुलिस युवती और उसके पति की तलाश कर रही है. क्योंकि युवती के पिता ने उसके दोस्त और अन्य आरोपियों पर अपहरण की शिकायत दर्ज कराई है.

Bareilly News Bareilly Muslim girl Bareilly religious conversion Muslim girl religious conversion