ग्लोबल भारत टीवी के Editor-in-Chief संदीप शर्मा सड़क हादसे में घायल

Global Bharat 14 Aug 2026 08:00 PM 1 Mins
ग्लोबल भारत टीवी के Editor-in-Chief संदीप शर्मा सड़क हादसे में घायल

लखनऊ: ग्लोबल भारत टीवी के एडिटर इन चीफ संदीप शर्मा सड़क हादसे में घायल हो गए हैं, ये दुर्घटना 7 अगस्त की रात करीब 9 बजे उस समय हुई, जब वो बिहार से लखनऊ लौट रहे थे. हादसा सुल्तानपुर जिले के दोस्तपुर के पास हुआ.

जानकारी के मुताबिक, संदीप शर्मा Fortuner गाड़ी में ड्राइवर के बगल वाली सीट पर बैठे थे. उनके साथ तीन अन्य लोग भी मौजूद थे, रास्ते में गाड़ी अनियंत्रित होने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे के बाद सभी घायलों को CHC में भर्ती करवाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अंबेडकरनगर ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया, उसके बाद बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में लाया गया, जहां उन्हें शुरुआत में ICU में भर्ती किया गया था.

फिलहाल उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है और अब उन्हें ICU से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है. डॉक्टर्स की निगरानी में उनका इलाज जारी है. सिर और हाथ में चोट के अलावा शरीर के ऊपरी हिस्से में कई जगहों पर चोट के निशान हैं.

सभी शुभचिंतकों और दर्शकों से अपील है कि उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करें और उनके परिवार एवं ग्लोबल भारत टीवी परिवार का हौसला बढ़ाएं. उम्मीद है जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर हम सब के बीच लौटेंगे.

Global Bharat TV Sandeep Sharma UP News Accident News

Description of the author

Recent News