स्नैक्स के पैकेट के साथ मिला खिलौना बना मौत का सबब, 5 साल के बच्चे की दम घुटने से हुई मौत

Amanat Ansari 02 Aug 2026 06:37: PM 1 Mins
स्नैक्स के पैकेट के साथ मिला खिलौना बना मौत का सबब, 5 साल के बच्चे की दम घुटने से हुई मौत

मैसूरु: कर्नाटक के मैसूरु जिले के गौरीपुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. पांच साल के एक मासूम बच्चे की मौत स्नैक्स के पैकेट में मिले प्लास्टिक के खिलौने की गेंद के कारण हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्चा खेलते-खेलते स्नैक्स पैकेट में फ्री में दी गई प्लास्टिक की गेंद निगल गया.

गेंद उसके गले में फंस गई, जिससे उसका दम घुटने लगा. परिवार के सदस्यों ने तुरंत बच्चे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उसे नहीं बचा सके. यह बच्चा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और गांव के एक जाने-माने परिवार से ताल्लुक रखता था. घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

पुलिस ने बताया कि परिवार ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. इसलिए अब तक कोई अननेचुरल डेथ रिपोर्ट (यूडीआर) या आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया गया है. अधिकारी परिवार से संपर्क में हैं और आगे की कार्रवाई शिकायत मिलने पर निर्भर करेगी. यह घटना बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है. खासकर स्नैक्स पैकेट्स में दिए जाने वाले छोटे खिलौनों से होने वाले खतरे की ओर ध्यान आकर्षित करती है.

Karnataka boy death Kurkure packet toy ball choking Mysuru child death

Recent News