LPG, Petrol, Diesel availability: पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और इंटरनेट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर चर्चा तेज है. वैश्विक तनाव के बीच पीएम मोदी ने नागरिकों से ईंधन बचाने और ऊर्जा संरक्षण के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए थे. इन अपीलों के बाद लोगों में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस (LPG) की कमी को लेकर चिंता बढ़ गई थी. इस बीच पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में इन ईंधनों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह की कमी की अफवाहें बेबुनियाद हैं.
मंत्रालय का आधिकारिक बयान
सोमवार को अंतर-मंत्रालयी बैठक में मंत्रालय के संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद सरकार ने ईंधन आपूर्ति सुचारू रखने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए हैं. रिफाइनरियां पूरी क्षमता से चल रही हैं और कच्चे तेल का भंडार स्थिर है. किसी भी पेट्रोल पंप या LPG डिस्ट्रीब्यूटर से स्टॉक खत्म होने की कोई शिकायत नहीं आई है.
LPG की स्थिति क्या हैं?
PM मोदी की सात प्रमुख अपीलें
प्रधानमंत्री ने साथ ही सोना खरीदने में संयम बरतने, रासायनिक उर्वरकों का कम उपयोग करने और विदेशी मुद्रा बचाने की भी अपील की. सरकार का मानना है कि इन छोटे-छोटे बदलावों से आयात पर निर्भरता कम होगी, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और पर्यावरण की भी रक्षा होगी. फिलहाल ईंधन की कोई समस्या नहीं है, लेकिन ऊर्जा संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी है.