हत्या से पहले दोस्त से पूछा- 'अगर हत्या करें तो बचेंगे कैसे?', फिर उसी को उतार दिया मौत के घाट

Global Bharat 02 Aug 2026 07:01: AM 1 Mins
हत्या से पहले दोस्त से पूछा- 'अगर हत्या करें तो बचेंगे कैसे?', फिर उसी को उतार दिया मौत के घाट

हरदोई : उत्तर प्रदेश के हरदोई में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो वयस्क और तीन बाल अपचारी शामिल हैं. पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी ने वारदात से पहले अपने दोस्त को कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने बुलाया था. बातचीत के दौरान उसने उससे पूछा कि अगर किसी की हत्या कर दी जाए तो पुलिस से कैसे बचा जा सकता है.  दोस्त ने अनजाने में उसे कई तरीके बताए, लेकिन उसे अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही समय बाद वही खुद साजिश का शिकार बनने वाला है. 

जांच के मुताबिक, आरोपियों ने पहले से पूरी योजना तैयार कर रखी थी. कोल्ड ड्रिंक पार्टी के बहाने दोनों युवकों को सुनसान स्थान पर बुलाया गया और फिर उन पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी गई.  इसके बाद सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की भी कोशिश की गई. शुरुआती जांच में मामला उलझा हुआ लग रहा था, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल के साक्ष्य, मोबाइल कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पूरे षड्यंत्र का खुलासा कर दिया.

पुलिस के अनुसार, हत्या की साजिश में शामिल सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की गई, जिसके बाद दो वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया, जबकि तीन बाल अपचारियों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान और अन्य अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं. अधिकारियों का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह पूर्व नियोजित थी और आरोपियों ने बच निकलने की रणनीति भी पहले से तैयार कर रखी थी, लेकिन तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पूरा मामला बेनकाब हो गया. आगे की विवेचना जारी है.

Hardoi Double Murder Case Hardoi Crime News UP Police Murder Case Cold Drink Party Murder Hardoi Double Murder Reveal

Description of the author

Recent News