अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, इन राज्यों को किया गया अलर्ट... 

Amanat Ansari 28 Dec 2025 09:05: PM 1 Mins
अगले 48 घंटों में होगी भारी बारिश, दिल्ली में बढ़ेगी ठिठुरन, इन राज्यों को किया गया अलर्ट... 

नई दिल्ली: इस साल मानसून सीजन देश के अधिकांश हिस्सों में औसत से बेहतर रहा, जिससे कई क्षेत्रों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई. कुछ राज्यों में तो रिकॉर्ड तोड़ बारिश हुई, जिसने जलाशयों को भर दिया और कृषि के लिए फायदेमंद साबित हुआ. मानसून के बाद भी पोस्ट-मानसून गतिविधियों से कुछ जगहों पर वर्षा जारी रही. अब सर्दी का मौसम पूरी तरह हावी हो रहा है. इसी बीच मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 48 घंटे देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

हिमाचल प्रदेश में मानसून के दौरान भरपूर बारिश हुई थी, लेकिन अब राज्य में सर्दी का असर बढ़ गया है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी इलाकों में हल्की बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में घना कोहरा छाया रहेगा और तापमान में गिरावट जारी रहेगी.

केरल में मानसून की शुरुआत से ही अच्छी बारिश का सिलसिला चला, जो पोस्ट-मानसून में भी कुछ हद तक बना रहा. वर्तमान में दक्षिणी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क है, लेकिन मौसम विभाग कुछ क्षेत्रों को लेकर अलर्ट जारी किया है. विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे केरलभर में जमकर बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 48 घंटे तक उत्तर भारत के उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण भारत के केरल, अंडमान-निकोबार, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश हो सकती है.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सर्दी जोर पकड़ रही है. सुबह और रात में घना कोहरा छाने से दृश्यता कम हो रही है, और ठंडी हवाएं चल रही हैं. अगले कुछ दिनों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है, लेकिन भारी बारिश की कोई संभावना नहीं है. तापमान सामान्य सर्दी वाला रहेगा, कोहरा और ठंड से सावधानी बरतें.

Delhi weather Delhi rain heavy rain weather changes fog snowfall

Recent News