पुणे: महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में एक अत्यंत संवेदनशील और निंदनीय मामला सामने आया है. 61 वर्षीय रमजान बागवान पर पड़ोस में रहने वाली 10 वर्षीय लड़की और उसकी 4 वर्षीय छोटी बहन के साथ चाकू की नोक पर बार-बार यौन शोषण का आरोप है.
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट, भारतीय न्याय संहिता (BNS) और अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. दोनों नाबालिगों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है.
पुलिस के अनुसार आरोपी मई महीने से लगातार इस जघन्य कृत्य को अंजाम दे रहा था और बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को मजबूर करता था. मामले का खुलासा तब हुआ जब पड़ोस की एक महिला ने घटना देख ली और परिवार को सूचित किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. जांच जारी है.