महिला क्रिकेट में रचा गया इतिहास, मैच में बने 779 रन, दो शतक 5 पचासे और चेज हुआ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

Global Bharat 23 Dec 2024 08:57: PM 1 Mins
महिला क्रिकेट में रचा गया इतिहास, मैच में बने 779 रन, दो शतक 5 पचासे और चेज हुआ इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

बंगाल महिला क्रिकेट टीम ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. महिला सीनियर वन डे ट्रॉफी में बंगाल ने 390 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त किया. यह मैच राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में हुआ, जहां हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 389 रन बनाकर एक विशाल स्कोर खड़ा किया. बंगाल ने इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए मात्र पांच विकेट के नुकसान पर 390 रन बना दिए और मैच जीत लिया.

महिला वनडे क्रिकेट में यह अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य था जिसे सफलतापूर्वक पीछा किया गया. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट के नाम था, जिन्होंने 2019 में कैन्टरबरी को हराया था और 309 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पीछा किया था. इस मैच में दो खिलाड़ियों ने शतक और पांच खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाए थे.

बंगाल का चमत्कार

बंगाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. हरियाणा की कप्तान शेफाली वर्मा ने 115 गेंदों पर 197 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 22 चौके और 11 छक्के शामिल थे. इसके अलावा, सोनिया मेंढिया और रीमा सिसोदिया ने भी हरियाणा के लिए अर्धशतक जमाए.

बंगाल की तरफ से जवाब में, ओपनर्स धारा गुज्जर और शश्ठी मंडल ने 69 और 52 रन की पारी खेली. वहीं, तनुश्री सरकार ने 113 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. इस शानदार प्रदर्शन के साथ, प्रियंका बाला ने अंत तक विकेट पर टिके रहकर टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई.

महिला क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड

अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में इस समय श्रीलंका के नाम सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करने का रिकॉर्ड है. इस साल श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका द्वारा निर्धारित 305 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पीछा किया. इसके अलावा, कोई भी महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम 300 से ज्यादा के लक्ष्य को सफलतापूर्वक नहीं प्राप्त कर पाई है.

Shafali Verma Bengal cricket team Haryana cricket team WOMENS CRICKET

Description of the author

Recent News