'ब्रेकिंग बैड' के गस फ्रिंग बने मुसलमान! हॉलीवुड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने सऊदी में कबूल किया इस्लाम, नमाज का वीडियो वायरल

Amanat Ansari 21 Jun 2026 10:09: PM 1 Mins
'ब्रेकिंग बैड' के गस फ्रिंग बने मुसलमान! हॉलीवुड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने सऊदी में कबूल किया इस्लाम, नमाज का वीडियो वायरल

रियाद: हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो, जिन्हें "Breaking Bad" और "Better Call Saul" में गस फ्रिंग के रोल के लिए दुनियाभर में पहचाना जाता है, ने सऊदी अरब में इस्लाम कबूल कर लिया है. सऊदी जनरल एंटरटेनमेंट अथॉरिटी (GEA) के चेयरमैन तुर्की अल-शेख ने खुद इसकी घोषणा की और सोशल मीडिया पर अभिनेता को नमाज पढ़ते हुए एक वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है.

जियानकार्लो एस्पोसिटो सऊदी अरब में फिल्म "Seven Dogs" की शूटिंग के लिए गए थे. वहां इस्लाम की रूहानियत से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने कलमा शहादत पढ़ा और इस्लाम कबूल कर लिया. वीडियो में उन्हें मस्जिद में प्रोडक्शन टीम के सदस्यों के साथ नमाज अदा करते देखा जा सकता है. तुर्की अल-शेख ने कहा कि अभिनेता ने सऊदी अरब में रहकर मुस्लिम साथियों के साथ काम करते हुए इस्लाम अपनाने का फैसला किया.

अभिनेता जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अभी तक खुद इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन तुर्की अल-शेख का बयान और वायरल वीडियो इस खबर को मजबूती दे रहे हैं. यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है, जहां फैंस इसे "Los Pollos Hermanos से अल्लाह के घर" तक की यात्रा बता रहे हैं. 

Giancarlo Esposito Islam Breaking Bad Better Call Saul Giancarlo Islam Giancarlo Esposito Islam

Recent News