बुर्के वाली महिला कैसे करती थी भारत के दुश्मनों की मदद, ATS ने उठाया तो खुला बड़ा राज!

Rahul Jadaun 26 Apr 2025 08:39: PM 2 Mins
बुर्के वाली महिला कैसे करती थी भारत के दुश्मनों की मदद, ATS ने उठाया तो खुला बड़ा राज!

नई दिल्ली: हिंदुस्तान के अंदर ही हिंदुस्तान के कितने दुश्मन छिपे बैठे हैं, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में जो घटना हुई, उसके पीछे लोकल लोगों का भी हाथ बताया जा रहा है, करीब 1600 संदिग्धों को सेना के जवानों ने उठाया भी है, लेकिन इसी बीच झारखंड से एक चौंका देने वाली ख़बर सामने आई है, वहां ATS ने एक साथ 15 ठिकानों पर छापा मारा है, जिन पर विदेश में बैठे आकाओं से संपर्क होने का शक है, वासेपुर की नूरी मस्जिद के आसपास के घरों में जैसे ही जवानों ने छापा मारा, कई चौंका देने वाली बातें पता चली, लैपटॉप, कई प्रतिबंधित साहित्य और ऐसे-ऐसे डिजिटल उपकऱण पुलिस को हाथ लगे हैं,, जिनसे कई बड़े राज खुलने की उम्मीद है, करीब 5 लोगों को अब तक पकड़ा जा चुका है, जिनमें से तीन नाम बेहद महत्वपूर्ण हैं, जरा उनके बारे में जानिए, फिर बताते हैं आईपीएस ऋषभ झा कौन हैं, जिन्होंने कोलसिटी कहे जाने वाले धनबाद में बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है.

  • पहले नंबर पर है युसूफ और कौसर- जिन्हें ATS ने झारखंड के वासेपुर से उठाया है, जो डार्क वेब के जरिए विदेशी आकाओं के संपर्क में थे.
  • दूसरे नंबर पर है शबनम- जिसका पति अयान आधार कार्ड में सुधार का काम करता था, लेकिन इसी आड़ में बुर्के वाली बीवी के साथ मिलकर वो बड़ा खेल रहा था, जिसे लेकर ATS को पूछताछ में कई बड़ी जानकारियां हाथ लगी है.
  • तीसरे नंबर पर है, गुलेज- जो धनबाद सीओ ऑफिस में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था, उसके साथ कई जूनियर ऑपरेटर भी जुड़े थे, जो सैलरी सरकार से लेते थे, लेकिन साजिश सरकार के खिलाफ रचते थे.

ख़बर यहां तक है कि इनके पास वो सामान हैं, जो आम तौर पर सेना के पास होते हैं, करीब 12 लोगों की गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है, जिनमें से 5 को घर से उठाया गया है, और इनसे कई बड़े राज मिले हैं. ये लोग इतनी चालाकी से प्लानिंग को अंजाम दे रहे थे कि ATS के एसपी IPS ऋषभ झा अगर त्वरित कार्रवाई नही करते तो कभी भी बड़ा खतरा हो सकता था.

  • कौन हैं आईपीएस ऋषभ झा ?
  • साल 2016 बैच के ऑफिसर हैं, इसी साल जनवरी महीने में इन्हें प्रमोशन भी मिला है
  • झारखंड ATS में एसपी के पद पर कार्यरत हैं, बचपन से ही IPS की वर्दी पाना चाहते थे
  • कठिन मेहनत के बाद सफलता मिली तो इनकी गिनती तेजतर्रार ऑफिसर में होने लगी
  • अमन साहू वाले केस के वक्त भी जब वो ढेर हुआ, ऋषभ झा का नाम सुर्खियों में रहा था

इनके जैसे ऑफिसर ही देश के अलग-अलग राज्यों में पहलगाम घटना के बाद उन दुश्मनों का पता लगाने में जुटे हैं, जो हिंदुस्तान में बैठकर विदेशी आकाओं की मदद कर रहे हैं, जो खा हिंदुस्तान की रहे हैं, पर गा पाकिस्तान की रहे हैं, उसमें चाहे बुर्के वाली शबनम हो या फिर कोई और, सबको उठाया जा रहा है, उनसे पूछताछ की जा रही है, आपके आसपास भी अगर कोई संदिग्ध है तो उसकी जानकारी पुलिस को जरूर दें, क्योंकि देश सुरक्षित तभी रहेगा, जब बाहर से आने वाले दुश्मनों को रोकने के साथ-साथ देश के अंदर छिपे गद्दारों की भी पहचान होगी, उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा, इस एक्शन पऱ आपकी क्या राय है, अपनी राय भी जरूर दें. झारखंड में एक तरफ अवैध रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों का मुद्दा है तो वहीं दूसरी तरफ ये जानकारी भी सामने आई है कि वहां भी कई पाकिस्तानी हैं, जिन्हें वापस भेजने की प्रक्रिया जारी है.

Burqa clad woman anti-India conspiracy Pakistani intruders ATS raid Bangladeshi intruders Pakistani arrested terrorist arrested

Recent News