झारखंड के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज होने पर, एनडीए के सांसदों ने सदन में किया प्रदर्शन

Global Bharat 11 Aug 2026 02:48: PM 1 Mins
झारखंड के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज होने पर, एनडीए के सांसदों ने सदन में किया प्रदर्शन

मंगलवार को सदन में एनडीए दल के सांसदों ने झारखंड के छात्र प्रदर्शनकारियों पर सोमवार को विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस द्वारा की गई कारवाई के खिलाफ सदन में एनडीए दल के सांसदों ने सदन में प्रदर्शन किया। इस बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता तरूण चुघ ने कहा की राज्य सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रहीं है, उन्हें परेशान कर रहीं है।

भाजपा सांसद तरूण चुघ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा वह कहते है की कांग्रेस के पास न तो सदन के भीतर न सदन के बाहर कोई जवाब, उनकी सरकार छात्रों पर लाठीचार्ज कर रहीं है, उन्हें परेशान कर रहीं है। वहीं सांसद तरूण चुघ कहते है की दिल्ली में छात्र प्रदर्शन हाईजैक करने की कोशिश करते हो, लेकिन छात्रों की बात सुनने से इंकार कर देते हो। राहुल गांधी देश की सबसे बडी पंचायत से भाग रहें है, क्योकीं उनके पास जवाब नहीं है।

वहीं भाजपा सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर संसद ना चलने देने का तंज कसा ये देशद्रोही शक्तियों के हाथ में आ चुके है, इन्होनें एक भी दिन संसद चलने नहीं दिया। यह शर्मनाक है।

पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा की राहुल गांधी किसी का भी सामना कर सकते है। कांग्रेस कईं दिन से सदन में मांग कर रही है की अमित शाह आएं सदन में पैलेट गन किसने चलाई? छात्रों पर लाठीचार्ज किसने किया?

सोमवार को झारखंड में छात्र प्रदर्शनकारियों द्वारा आयोजित विधानसभा घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और वाटर कैनन का इस्तमाल किया। जिसका भाजपा ने जमकर विरोध किया और 11 अगस्त को झारखंड बंद का ऐलान किया।

Jharkhand Protest Student Protest CM Hemat Soren BJP Parliament Monsoon Session

Description of the author

Recent News