कॉकरोच जनता पार्टी के वायरल वीडियो पर सोनम वांगचूक ने दी अपनी प्रतिक्रिया

Global Bharat 28 Jul 2026 03:38: PM 1 Mins
कॉकरोच जनता पार्टी के वायरल वीडियो पर सोनम वांगचूक ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज मिलने के बाद सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचूक अपनी पत्नी के साथ राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस बीच मीडिया से बातचीत के दौरान सोनम वांगचूक कॉकरोच जनता पार्टी के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया रखते हैं। वह कहते हैं, "विजय में भी विनम्रता हो। हम प्यार और मोहब्बत के साथ आगे बढ़ें। ऐसा कुछ न करें, जिससे किसी का दिल दुखे।" सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचूक ने विनम्रता और संयम के साथ जश्न मनाने की बात कही।

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉकरोच जनता पार्टी के नेता एक हॉल में डांस और पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद कई इंटरनेट यूजर्स ने सीजेपी नेताओं की जमकर आलोचना की और इस जश्न को संवेदनहीन बताया। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सीजेपी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि सीजेपी ने 5 स्टार होटल में प्रदर्शन खत्म होने के बाद पार्टी रखी थी। वह सीजेपी नेताओं से सवाल करते हैं कि क्या इस तरह वे नीट पेपर लीक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के प्रति संवेदना दिखाते हैं।

वायरल वीडियो पर सफाई देते हुए सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने एक्स पर लिखा कि यह वीडियो नई पीढ़ी के इमोशंस दिखाता है। यह पीढ़ी आत्मविश्वास से भरी, रचनात्मक और जिद्दी है, जिसे किसी एक सांचे में नहीं ढाला जा सकता। 5 स्टार होटल में जश्न मनाने के आरोप पर सौरव दास ने स्पष्ट किया कि वायरल वीडियो को लोग बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहे हैं। वह कोई 5 स्टार होटल नहीं, बल्कि 2-3 स्टार का बेसमेंट हॉल था। यह पार्टी प्रदर्शन के दौरान मौजूद 150-200 वॉलेंटियर्स के सम्मान में आयोजित की गई थी।

Sonam Wangchuk Cockroach Janata Party Jantar Mantar Protest Viral video

Description of the author

Recent News