सरकारी नौकरी न मिलने पर 12वीं पास युवक बना नकली दरोगा, पुलिस ने वर्दी समेत किया गिरफ्तार

Global Bharat 02 Jul 2026 07:57: PM 1 Mins
सरकारी नौकरी न मिलने पर 12वीं पास युवक बना नकली दरोगा, पुलिस ने वर्दी समेत किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक युवक पुलिस की फर्जी वर्दी पहनकर और नकली पहचान बनाकर लोगों को सरकारी विभागों में नौकरी दिलाने का झूठा दावा करता था तथा उनसे पैसों की ठगी करता था। आरोपी युवक केवल 12वीं पास था। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता न मिलने के कारण वह नकली दरोगा बनकर लोगों को ठगने लगा।

युवक का नाम राजन प्रजापति है, जो लंबे समय से नकली दरोगा बनकर अपनी असली पहचान छिपाए हुए था। लोगों को अपने फर्जी पद का विश्वास दिलाने के लिए वह पुलिस की नकली वर्दी का इस्तेमाल करता था और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे मोटी रकम वसूलता था।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान आरोपी के पास से कई सामान बरामद किए गए। इनमें फर्जी खाकी वर्दी, चार स्टार वाले पीली धातु के फ्लैप, खाकी मोजे, पुलिस आईडी कार्ड, नियुक्ति पत्र, पैन कार्ड आदि शामिल हैं।

एडीसीपी वरुणा के अनुसार, प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता न मिलने के बाद आरोपी ने लोगों को ठगना शुरू कर दिया था। पुलिस जांच में यह भी स्पष्ट हुआ है कि अब तक आरोपी 8 से 10 लोगों को अपना शिकार बना चुका है और उनसे लगभग 8 से 10 लाख रुपये की ठगी कर चुका है।

Description of the author

Recent News