भारतीय वायुसेना का ऐलान, ‘अभी खत्म नहीं हुआ ऑपरेशन सिंदूर, समय आने पर देंगे पूरी जानकारी’

Rahul Jadaun 11 May 2025 01:23: PM 1 Mins
भारतीय वायुसेना का ऐलान, ‘अभी खत्म नहीं हुआ ऑपरेशन सिंदूर, समय आने पर देंगे पूरी जानकारी’

नई दिल्ली: जो लोग ये सोच रहे हैं कि ऑपरेशन सिंदूर अब बंद हो चुका है, उनके लिए भारतीय वायुसेना ने बड़ा संदेश दिया है. एयरफोर्स ने साफ कर दिया है कि ऑपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ है. बल्कि ये सीजफायर होने के बाद भी जारी है. लेकिन इसकी पूरी जानकारी सही समय आने पर ही दी जाएगी. साथ ही ये अपील एयरफोर्स की तरफ से की गई है कि लोग अटकलें लगाने और फेक न्यूज को फैलाने से बचें.

कल हुआ था सीजफायर

बता दें कि शनिवार को ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान हुआ था. जिसके केवल 3 घंटे बाद ही पाकिस्तान ने फिर से गोलीबारी शुरू की थी. जिसका भारतीय सेना और वायुसेना ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया था. लेकिन रात में ही दोनों देशों की तरफ से शांति की बात भी कही गई थी. जिसके बाद ये खबर सामने आने लगी थी कि अब ऑपरेशन सिंदूर खत्म हो चुका है. लेकिन अब भारतीय वायुसेना ने अपने ट्विटर हेंडल से पोस्ट कर साफ कर दिया है कि ऑफरेशन अभी भी जारी है. ये खत्म नहीं हुआ है. सेना की तरफ से जारी किये गए पोस्ट में लिखा है. “भारतीय वायु सेना (IAF) ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने सौंपे गए कार्यों को सटीकता और व्यावसायिकता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। ऑपरेशन राष्ट्रीय उद्देश्यों के अनुरूप सोच-समझकर और विवेकपूर्ण तरीके से संचालित किए गए।चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय रहते विस्तृत जानकारी दी जाएगी। IAF सभी से अपील करता है कि वे अटकलें लगाने और असत्यापित जानकारी के प्रसार से बचें”।

अब एयरफोर्स का पोस्ट सामने आने के बाद एक बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि भारत खुले तौर पर नहीं बल्कि गुपचुप तरीके से ऑपरेशन चला कर आतंकवादियों को सबक सिखाने की कोशिशों में अभी भी जुटा हुआ है.

opration sindoor iaf tweet on opration sindoor operations are still ongoing india pakistan war war news

Recent News