महाराष्ट्र के नासिक में आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि आयकर विभाग की टीम ने नासिक के कनाडा कॉर्नर इलाके में स्थित सुराना ज्वेलर्स और उसके कई ठिकानों पर रेड की. दो दिनों तक चली इस रेड में इनकम टैक्स के अधिकारियों को कई चीजें हाथ लगी. आयकर विभाग की छापेमारी में लगभग 26 करोड़ रुपये नकद और 90 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए गए है.