नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरी वनडे मुकाबला बुधवार को अहमदाबाद में खेला जाना है. भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा कर चुकी है. 3 मैच की सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही है. तीसरा मुकाबला होने से पहले आपको यहां का इतिहास भी जान लेना चाहिए. क्योंकि यही वो मैदान है जिसने 2023 में भारतीय टीम को वर्ल्ड कप फाइलन की हार का जख्म दिया था.
अहमदाबाद में भारतीय टीम का इतिहास
अहमदाबाद में भारतीय टीम का इतिहास ज्यादा अच्छा नहीं रहा है, 2023 वनडे विश्व कप का फाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इसी मैदान पर खेला गया था. जिसमें भारत की हार हुई थी. टीम इंडिया ने इस वेन्यू पर अपना पहला मुकाबला 1984 में खेला था, तब से अब तक इस मैदान पर भारतीय टीम ने 20 मुकाबले खेले हैं. जिसमें 11 मुकाबलों में भारतीय टीम की जीत हुई है, जबकि 9 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है. लेकिन एक अच्छी बात ये भी है कि पिछले 5 मुकाबलों में भारत ने यहां केवल 1 मैच गंवाया है. जबकि 4 बार उसे हार का सामना (2023 वर्ल्ड कप फाइलन) करना पड़ा है.
शानदार फॉर्म में है भारतीय टीम
मौजूदा भारतीय टीम शानदार फॉर्म में चल रही है. रोहित शर्मा भी पिछले मुकाबले में शानदार शतक जड़ कर अपनी फॉर्म की झलक दिखा चुके हैं. तो वहीं श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल और अक्षर पटेल भी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इन तीनों खिलाड़ियों ने पहले मुकाबले में अर्धशतक बनाया था, तो वहीं दूसरे मैच में भी अय्यर गलतफहमी की वजह से रन आउट हो गए थे, आउट होने से पहले वो क्रीज पर काफी सहज नजर आ रहे थे. अक्षर पटेल ने भी पिछले मैच में नाबाद पारी खेली थी. और शुभमन गिल दोनों ही मैच में अर्धशतक जड़ चुके हैं. जिसेक बाद भारतीय टीम बल्लेबाजी में तो शानदार नजर आ रही है.
गेंदबाज भी फॉर्म में हैं
भारतीय गैंदबाज भी इस समय पूरी तरह फॉर्म में नजर आ रहे हैं. रवींद्र जड़ेजा दो मुकाबलों में 6 विकेट ले चुके हैं. तो वहीं पिछले मैच में वरुण चक्रवर्ती ने भी अच्छी गेंजबाजी की थी, तेज गेंजबाजी में मोहम्मद शमी और हर्षित राणा जरूरत के समय विकेट निकालने में मदद कर रहे हैं. इन दोनों को हार्दिक पांड्या भी पूरा सहयोग कर रहे हैं.
कोहली और राहुल की फॉर्म चिंता का विषय
मौजूदा टीम में सिर्फ विराट कोहली और केएल राहुल की खराब फॉर्म ही भारतीय फैंस के ले चिंता का सबब बनी हुई है. क्योंकि इंग्लैंड सीरीज के तुरंत बाद भारतीय टीम को दुबई जाना है, जहां वो चैम्पियंस ट्रॉफी खेलेगी. ऐसे में खिताब जीतने के लिए विराट कोहली का फॉर्म में वापस आना बेहद जरूरी है.