IND vs NZ: बधाई हो टीम इंडिया, भारत ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

Amanat Ansari 09 Mar 2025 09:48: PM 1 Mins
IND vs NZ: बधाई हो टीम इंडिया, भारत ने 4 विकेट से दर्ज की जीत

नई दिल्ली: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने एक बेहद रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा दिया है. केवल पांच विकेट खोकर भारत ने यह मुकाम हासिल किया है. इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम ने 251 रन बनाई थी. शुरुआत में ही कप्तान रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलकर भारत को जीत की ओर अग्रसर कर दिया था. ऑपनिंग करते हुए कप्तान रोहित शर्मा ने सानदार 76 और शुभमन गिल ने 31 रन बनाए.

इसी के साथ भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है. भारत ने दुबई के इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में 252 रनों का टारगेट मात्र 49 ओवर में ही चेज कर न्यूडीलैंड को करारी हार का स्वाद चखाया. 9 महीनों अंदर यह कप्तान रोहित शर्मा का दूसरा आईसीसी खिताफ है. केएल राहुल ने नाबाद 34 रन की पारी खेली. वहीं श्रेयस अय्यर ने 48, अक्षर पटेल ने 29 रहन की अहम पारी खेली.

न्यूजीलैंड की और से डेरिएल मिचेल ने सबसे अधिक 63 रनों की पारी खेली. गेंदबाजी में सबसे अधिक महत्वपूर्ण कुलदीप यादव का स्पेल रहा. उन्होंने 2 ओवर में लगातार 2 विकेट लेकर न्यूजीलैंड से घुटने टेकवा दिए थे. उन्होंने रचिन रवींद्र और केन विलिमस्न को आउट किया, जो खतरनाक साबित हो रहे थे.

भारतीय टीमः रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती

न्यूडीलैंड टीम: विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के

 

ind vs nz india vs new zealand ind vs nz final ind vs nz live match ind vs nz live match today

Recent News