चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के सामने कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? 2000 में पहली और आखरी बार हुई थी भिड़ंत, नतीजा देख चौंक जाएंगे

Rahul Jadaun 27 Feb 2025 06:04: PM 1 Mins
चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के सामने कैसा रहा है भारत का प्रदर्शन? 2000 में पहली और आखरी बार हुई थी भिड़ंत, नतीजा देख चौंक जाएंगे

Cricket News: पाकिस्तान और दुबई की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है, जहां भारतीय टीम अपने 2 मुकबाले जीत कर पहले ही सेमी फाइनल के ले क्वालीफाई कर चुकी है. ऐसे में अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड के साथ होने वाला मुकाबला तय करेगा कि भारत अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहेगा या नहीं. लेकिन इस मुकाबले से पहले ये भी जान लेना चाहिए कि इससे पहले भारतीय टीम और कीवी टीम की चैंपियंस ट्रॉफी में कितनी बार भिडंत हो चुकी हैं. और कौनसी टीम का रिकॉर्ड ज्यादा बेहतर है.

 साल 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हुई थी भिड़ंत

चैंपियंस ट्रॉफी में ये दोनों टीम अभी तक केवल एक बार आमने सामने आई हैं. साल 2000 में आयोजित हुए टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड का खिताबी मुकाबले में आमना-सामना हुआ था. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 264 रन का स्कोर बनाया था. इस मैच में भारतीय उस समय कप्तान सौरव गांगुली ने शानदार शतकीय पारी खेली थी, गांगुली ने 117 रन बनाए थे. जबकि सचिन तेंदुलकर ने 69 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली थी. इन दोनों के अलावा कोई अन्य भारतीय  बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सका था. जवाब में 265 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने क्रिस क्रेन्स के 102 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट से ये मुकाबला जीत लिया था. और भारतीय टीम को हराकर न्यूजीलैंड चैंपियन बनी थी. इसके अलावा कभी भी भारत और न्यूजीलैंड की चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ंत नहीं हुई.

ओवरऑल भारत का पलड़ा भारी

अगर दोनों टीमों के बीच ओवरऑल मुकाबलों को देखा जाए तो भारत का पलड़ा भारी है. दोनों देशों के बीच अब तक 118 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें पहला मुकाबला 1975 में खेला गया था. इन मैच में भारतीय टीम 60 मैच में जीत दर्ज कर चुकी है, जबकी न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं. 1 मैच टाई रहा है, और 7 मुकाबलों को कोई नतीजा नहीं नकल पाया है. ऐसे में चैंपियंस ट्रॉफी में दोनों टीमों का दूसरी बार आमना-सामना होगा. भारतीय टीम मैच जीत कर अपना हिसाब तो बराबार करना ही चाहेगी. इसके साथ ही ग्रुप में शीर्ष पर रह कर मनोवैज्ञानिक बढ़त भी हासिल करना चाहेगी.

 

cricket bcci ind vs nz palistan cricket

Recent News