1965 और 1971 में जहां से हुआ था हमला, उसी सरगोधा को भारतीय सेना ने किया तबाह, अब तक 5 एयरबेस कर दिये बर्बाद

Rahul Jadaun 10 May 2025 11:31: AM 1 Mins
1965 और 1971 में जहां से हुआ था हमला, उसी सरगोधा को भारतीय सेना ने किया तबाह, अब तक 5 एयरबेस कर दिये बर्बाद

नई दिल्ली: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव में हर दिन दोनों देशों की तरफ से हमले किया जा रहे हैं. हालांकि इन हमलों की पहल पाकिस्तान की तरफ से होती है, दो दिन से शाम होते ही पाकिस्तान अपने ड्रोन भारत में भेज कर अटैक करने की कोशिश कर देता है, जिसे भारतीय सेना अपने डिफेंस सिस्टम से मार गिराती है. लेकिन उसके बाद जब भारतीय सेना पाकिस्तान में पलटवार करती है तो फिर वहां तबाही मचा कर ही लौटती है, लेकिन इस बार भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में ना सिर्फ पाकिस्तान को करारा झटका दिया है, बल्कि 1971 और 1965 का हिसाब भी बराबर कर दिया है.

सरगोधा सेमत 5 एयरबेस तबाह

देर रात 1 बजकर 40 मिनट के आसपास पाकिस्तान की तरफ से भारत में नागरिक क्षेत्रों को निशाना बना कर हाईस्पीड मिसाइल से हमला किया गया था. जिसमें मुख्य रूप से अस्पतालों को निशाना बनाया गया था. लेकिन भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इस हमले को नाकाम कर दिया. और जब भारतीय फोर्स ने पलटवार किया तो पाकिस्तान के 5 एयरबेसों को पूरी तरह से मिट्टी में मिला दिया. खुद सेना की तरफ से की गई प्रेस ब्रीफिंग में ये बताया गया है, कि भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस तबाह कर दिये हैं. रावलपिंडी के नूर खान, चकवाल के मुरीद, शोरकोट स्थित रफीकी एयरबेस के साथ ही रहीमयार खान एयरबेस तो तबाह हुए ही हैं. इसके साथ ही पाकिस्तान का सरगोधा एयरबेस भी भारतीय सेना ने तबाह कर दिया है.

बता दें कि जब 1965 और 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच जंग हुई थी, उस समय पाकिस्तान ने सरगोधा एयरबेस से ही रात में कायराना हमला भारतीय सेना के ऊपर किया था. जिसमें भारतीय सेना को काफी नुकसान भी हुआ था, हालांकि इसी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान को उसकी असली हैसियत भी समझाई थी.

india pakistan war live 4 pakistani air base distroy india pakistan war war news

Recent News