नई दिल्ली: बार-बार भारत को छेड़ने वाले पाकिस्तान ने अब अपनी बर्बादी पर मातम मनाना शुरू कर दिया है. आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी पाकिस्तान ने सुधरने की कोशिश नहीं की है, बल्कि इस देश ने अपने आतंकियों का बदला लेने के लिए भारत में मिसाइल से हमला करने की कोशिश की. इसके लिए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों को निशाना बना कर मिसाइल अटैक किया, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम एस- 400 से इन सारी मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया. जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की. जिसमें भारत के स्वदेशी ड्रोन नागास्त्र से एक बार फिर पाकिस्तान के अंदर घुस कर तबाही मचा दी है.
क्या है नागास्त्र ड्रोन?
नागास्त्र ड्रोन इज़राइल की तकनीक पर आधारित है, लेकिन इसे भारत के DRDO ने बनाया है. दुश्मन के घर में घुसकर यह आत्मघाती हमले करता है. लक्ष्य से टकराते ही एक जोरदार धमाका होता है. सूत्र कहते हैं कि भारत ने दर्जनों नागास्त्र ड्रोन भेजकर पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम HQ-9 को तबाह कर दिया है, इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान के कई शहरों में ड्रोन से हमला कर भारी तबाही मचाई है. जिसमें रावलपिंडी का स्टेडियम भी पूरी तरह से तबाह कर दिया है. बता दें कि आज रात इस स्टेडियम में एक मैच भी होना था. जिसे अब रद्द कर दिया गया है.
संसद में रो रहे पाक सांसद
भारतीय ड्रोन अटैक के बाद पाकिस्तान में दहशत का महौल है, भारतीय अटैक में रावलपिंडी स्टेडियम भी तबाह हो चुका है. जिसके बाद पाक सांसद में शहबाज शरीफ की पार्टी के सांसद ताहिर इकबाल का फूट-फूट कर रोते हुए वीडियो वायरल हो रहा है. सांसद को अपनी सरकार से सुरक्षा मिलने की कोई उम्मीद नहीं है, वो कह रहा है अब अल्लाह ही हमारी हिफाजत करे. इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान की पूरी दुनिया में फजीहत हो रही है. ये वीडियो भी लगातार वायरल होता जा रहा है. इसमें सबसे खास बात ये है कि ताहिर इकबाल पाकिस्तान में सरकार चला रहे शहबाज शरीफ की पार्टी के ही सांसद हैं.
अमेरिका ने जारी किये निर्देश
भारतीय हमले के बाद अमेरिका की टेंशन भी बढ़ गई है, उसे पाकिस्तान में मौजूद अपने लोगों की चिंता सताने लगी है. यही वजह है कि पाकिस्तान में मौजूद अमेरिकियों के लिए निर्देश जारी किये गए हैं कि वो जल्द से जल्द या तो पाकिस्तान छोड़ दें या फिर सुरक्षित जगहों पर पहुंच जाएं.